देश की खबरें | मानसिक शांति के लिए जरूरी है योग: म‍िश्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंगलवार को कहा कि आधुनिक पीढ़ी को योग को अपनाना चाहिए।

जयपुर, दो मई राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए मंगलवार को कहा कि आधुनिक पीढ़ी को योग को अपनाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऐसे समय में जब मन भौतिकता की अंधी दौड़ में भटक रहा है, मानसिक शांति के लिए योग अत्यंत आवश्यक है।

वह केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से 50 दिन पहले यहां आयोजित 'योग महोत्सव-2023' कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मिश्र ने कहा कि अगर आधुनिक पीढ़ी योग को दिनचर्या में शामिल कर ले तो वह कई महत्वपूर्ण चीजें हासिल कर सकती है।

उन्‍होंने कहा, ‘‘योग के लिए समय निकाला जाए तो जीवन की जटिलताओं को सरल किया जा सकता है, इसलिए युवाओं को इससे जोड़ना जरूरी है। इसके लिए जागरूकता पैदा करनी होगी।’’ मिश्र ने बताया कि कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी आदि का अभ्यास थोड़े से प्रयास से किया जा सकता है और यह तन व मन दोनों को स्वस्थ बना सकता है।

राज्यपाल ने कहा कि योग के साथ-साथ ध्यान कठिन से कठिन मानसिक जटिलताओं को भी दूर कर सकता है। उन्होंने एक अध्ययन के हवाले से कहा कि 20 मिनट का ध्यान चार घंटे की नींद के बराबर होता है। उन्होंने कहा कि योग आत्म-विकास का सबसे बड़ा माध्यम है।

इस अवसर पर केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि योग तन, मन और आत्मा के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि जीवन को संतुलित बनाने के लिए योग जरूरी है।

संबोधन के बाद लोगों ने सामान्य योग प्रोटोकॉल के अनुसार योग किया। यहां श्री भवानी निकेतन शिक्षा समिति के खेल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सांसद रामचरण बोहरा, दीया कुमारी व मनोज राजोरिया, जयपुर ग्रेटर नगर निगम की मेयर सौम्या गुर्जर सहित अन्य नेता भी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 127 रनों से शिकस्त, सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड