पटना/मुंगेर, 21 जून बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को कहा कि योग व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ने के लिए यह बहुत आवश्यक है।
इस अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने राजेन्द्र नगर स्थित अपने आवास की छत पर योग करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो ट्वीट किए।
यह भी पढ़े | कोरोना के चंडीगढ़ में अब तक 404 मरीज पाए जा चुके हैं: 21 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
इस साल योग दिवस का थीम ‘घर में योग’ होने के कारण लोगों ने अपने-अपने घरों के भीतर या छतों पर योग किया।
पूर्व केन्द्रीय मंत्री राम कृपाल यादव और राज्य के कृषि मंत्री प्रेम कुमार ने पटना स्थित अपने आवास पर योग किया।
कृषि मंत्री ने कहा कि योग मन को स्वस्थ रखने का सबसे अच्छा तरीका है।
उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के दौरान योग का महत्व और बढ़ गया है क्योंकि यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है।’’
लेकिन मुंगेर स्थित बिहार का प्रतिष्ठित योग स्कूल कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर इस साल बंद है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY