जरुरी जानकारी | यस बैंक ने बानोदकर को पदोन्नत कर सीएफओ बनाया, अदलखा एचआर प्रमुख नियुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यस बैंक ने अपने दो वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नत कर उन्हें मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) और मानव संसाधन (एचआर) प्रमुख नियुक्त किया है।

मुंबई, 30 दिसंबर यस बैंक ने अपने दो वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नत कर उन्हें मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) और मानव संसाधन (एचआर) प्रमुख नियुक्त किया है।

संकट में फंसे यस बैंक को मार्च में रिजर्व बैंक ने ‘डूबने से बचाया’ था।

अब बैंक में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की बहुलांश हिस्सेदारी है। बैंक ने निरंजन बानोदकर को समूह सीएफओ और अनुराग अदलखा को समूह के मुख्य मानव संसाधन अधिकारी के रूप में पदोन्नत किया है।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बैंक ने कहा है कि इन नियुक्तियों को नामांकन और पारितोषिक समिति तथा ऑडिट समिति की सिफारिश के आधार पर निदेशक मंडल ने मंजूरी दे दी है।

नए एचआर प्रमुख देवदत्ता कुरेन का स्थान लेंगे जो जल्द सेवानिवृत्त हो रहे हैं। दोनों नियुक्तियां एक जनवरी से प्रभावी होंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगा न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Weather Forecast Today, March 22: बेंगलुरु में बारिश के आसार, दिल्ली-मुंबई में खिली रहेगी धूप; जानें देश के प्रमुख शहरों के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa, 4th T20I Match Sky Stadium Pitch Report: वेलिंगटन में खेले जाने वाले चौथे टी20 मुकाबले में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? मैच से पहले जानें सेडॉन पार्क की पिच रिपोर्ट

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\