देश की खबरें | मध्य प्रदेश में सोमवार सुबह से अगले 24 घंटों के लिये मौसम का यलो अलर्ट जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे में बिजली कड़कने/गिरने, तेज हवाएं और आंधी चलने का अनुमान है।

भोपाल, 22 मार्च मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटे में बिजली कड़कने/गिरने, तेज हवाएं और आंधी चलने का अनुमान है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल केन्द्र ने सोमवार को अगले 24 घंटों के लिये मध्यप्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत भोपाल, जबलपुर, सागर, होशंगाबाद, ग्वालियर और चंबल संभागों के अलग अलग स्थानों पर आंधी, बिजली कड़कने/गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवा चलने का अनुमान है।

आईएमडी के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पीके साहा ने कहा कि इसी तरह यलो अलर्ट के तहत दस जिलों रीवा, सतना, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर और आगर मालवा जिले में तेज हवाओं के साथ इसी तरह का मौसम देखा जा सकता है।

इसके अलावा भोपाल और जबलपुर सहित छह संभागों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने और बारिश होने की संभावना है। ऐसा ही मौसम रीवा, सतना और रतलाम सहित दस जिलों में देखा जा सकता है।

साहा ने कहा कि राज्य में अगले दो-तीन दिन में मौसम का यह स्वरुप और प्रबल हो सकता है।

उन्होंने कहा कि उत्तर-पश्चिम राजस्थान के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण और दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश के ऊपर ऊपरी वायु के चक्रवाती परिसंचरण के कारण ऐसा मौसम बन रहा है।

साहा ने कहा कि पिछले 24 घंटों में भोपाल और होशंगाबाद में सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक हल्की बारिश दर्ज की गई। सोमवार शाम को भोपाल शहर में हल्की बारिश पड़ी।

प्रदेश में सबसे कम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस मंडला जिले में और बालाघाट के मलाजखंड क्षेत्र में दर्ज किया गया। जबकि छतरपुर जिले के खजुराहो और रतलाम में सबसे अधिक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी