देश की खबरें | कोविड-19 से होने वाली मौतों की वास्तविक संख्या से कम बता रही येदियुरप्पा सरकार: सिद्धरमैया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने बुधवार को आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार ने कोविड-19 से होने वाली मौतों की वास्तविक संख्या से कम संख्या बताई और अपनी लापरवाही तथा कुप्रबंधन पर पर्दा डालने का काम किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 30 सितंबर कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता सिद्धरमैया ने बुधवार को आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार ने कोविड-19 से होने वाली मौतों की वास्तविक संख्या से कम संख्या बताई और अपनी लापरवाही तथा कुप्रबंधन पर पर्दा डालने का काम किया।

पूर्व मुख्यमंत्री ने सिलसिलेवार ट्वीट कर राज्य सरकार से अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही का आग्रह किया।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीड़िता के परिवार से की बात, दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा.

उन्होंने कहा कि पिछले सप्ताह कोलार जिले के एक अस्पताल में हुई मौतों का उल्लेख कोविड-19 बुलेटिन में नहीं किया गया था।

सिद्धरमैया ने रिपोर्ट के चित्र साझा करते हुए ट्वीट किया, “कोविड-19 से होने वाली मौत की वास्तविक संख्या नहीं बताई जा रही है। जलप्पा अस्पताल में 19 सितंबर मध्याह्न से 20 सितंबर मध्याह्न तक चार मरीजों की मौत हुई, लेकिन 20 सितंबर के बुलेटिन में कोलार में हुई मौत का उल्लेख नहीं है।”

यह भी पढ़े | ITR Filing: आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक बढ़ाई गई.

उन्होंने मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा, स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु और चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर को एक ट्वीट में टैग करते हुए कहा, “मृतकों की संख्या कम बताकर सरकार क्या छुपाना चाहती है? क्या यह आपकी नाकामी है?”

सिद्धरमैया ने कहा कि येदियुरप्पा सरकार अपने कुप्रबंधन और लापरवाही पर पर्दा डालना चाहती है।

उन्होंने कहा कि अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही की आवश्यकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\