देश की खबरें | महामारी को रोकने में विफल रही येदियुरप्पा सरकार: सिद्धरमैया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को लेकर भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कहा कि सरकार महामारी को फैलने से रोकने में विफल रही है।

बेंगलुरु, 19 मार्च कर्नाटक में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि को लेकर भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कहा कि सरकार महामारी को फैलने से रोकने में विफल रही है।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता ने सिलसिलेवार ट्वीट कर कहा कि वायरस के लिए टीका उपलब्ध है लेकिन भाजपा सरकार के कथित भ्रष्टाचार के लिए टीका नहीं है।

सिद्धरमैया ने पूछा, “कोविड-19 के मामलों में वृद्धि इसका सबूत है कि सरकार संक्रमण को फैलने से रोकने में विफल रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री, यदि आपकी सरकार ने प्रभावी ढंग से काम किया होता तो मामलों में वृद्धि क्यों होती?”

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने कोविड-19 पर हुए खर्च का हवाला देते हुए विकास पर हुए खर्च में कमी की बात कही थी।

इस मुद्दे पर येदियुरप्पा को आड़े हाथों लेते हुए सिद्धरमैया ने कहा, “अगर सरकार को महामारी की इतनी ही चिंता है तो महामारी पर नियंत्रण क्यों नहीं है? मुख्यमंत्री को इसके बारे में क्या कहना है?”

कर्नाटक में हाल के दिनों में लगातार तीन दिन तक संक्रमण के एक हजार से अधिक मामले सामने आए हैं।

बृहस्पतिवार शाम तक कुल 9,65,102 मामले सामने आ चुके थे, जिनमें से 12,415 मरीजों की मौत हो चुकी है और 9,41,309 लोग ठीक हो चुके हैं।

राज्य में अभी 11,359 मरीज उपचाराधीन हैं। येदियुरप्पा ने बजट भाषण में बताया था कि महामारी के प्रबंधन में 5,372 करोड़ रुपये खर्च हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

\