देश की खबरें | कर्नाटक में पार्टी की मजबूती के लिए यतनाल गुट के विधायक मिलकर काम करें : येदियुरप्पा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बी.एस.येदियुरप्पा ने बीजापुर के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के एक समूह द्वारा वक्फ मुद्दे पर समानांतर आंदोलन करने पर मंगलवार को आरोप लगाया कि वे ‘अहंकार’ के कारण ऐसा कर कर रहे हैं।

बेंगलुरु, 26 नवंबर कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता बी.एस.येदियुरप्पा ने बीजापुर के विधायक बसनगौड़ा पाटिल यतनाल के नेतृत्व में पार्टी नेताओं के एक समूह द्वारा वक्फ मुद्दे पर समानांतर आंदोलन करने पर मंगलवार को आरोप लगाया कि वे ‘अहंकार’ के कारण ऐसा कर कर रहे हैं।

उन्होंने उनसे पार्टी को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करने की अपील की।

येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य की तीन विधानसभा सीट पर उपचुनावों में पार्टी की हार की जिम्मेदारी सभी को लेनी चाहिए। हालांकि, भाजपा के प्रदर्शन को उनके बेटे और प्रदेश अध्यक्ष बी. वाई. विजयेंद्र के लिए एक ‘झटके’ के रूप में देखा जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने बसनगौड़ा पाटिल यतनाल और अन्य लोगों से अलग-अलग विरोध करना बंद करने और साथ मिलकर काम करने की अपील की है। इसके बावजूद, अपने अहंकार के कारण वे ऐसी चीजें कर रहे हैं। यह उनकी ओर से सही नहीं है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ मैं उनसे अपील करता हूं कि कम से कम अब वे आगे आएं और मिलकर पार्टी को मजबूत करने में सहयोग करें।’’

उनसे सवाल किया गया कि यतनाल पार्टी के मौजूदा राज्य नेतृत्व के साथ मिलकर काम करने को तैयार नहीं हैं और क्या वह इस बात को पार्टी नेतृत्व के संज्ञान में लाएंगे? इसपर येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘हम अपना कर्तव्य निभाएंगे। बाकी काम उन पर और केंद्रीय नेतृत्व पर छोड़ दिया गया है... आला कमान को सब पता है। देखते हैं वे क्या करते हैं।’’

यतनाल के नेतृत्व वाले गुट में भाजपा विधायक रमेश जारकीहोली, बी. पी. हरीश और पूर्व विधायक अरविंद लिम्बावली, कुमार बंगारप्पा और जी एम सिद्धेश्वरा तथा अन्य शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड