देश की खबरें | सपा के सत्ता में आने पर फिर से शुरू किया जाएगा यश भारती पुरस्कार: अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अगर उनकी पार्टी जीतकर सत्ता में आती है तो ‘यश भारती’ और ‘रानी लक्ष्मीबाई’ जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार फिर से शुरू किये जाएंगे।

लखनऊ, नौ जुलाई समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अगर उनकी पार्टी जीतकर सत्ता में आती है तो ‘यश भारती’ और ‘रानी लक्ष्मीबाई’ जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार फिर से शुरू किये जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने इन पुरस्कारों को बंद कर दिया था।

खेल, कला और साहित्य जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्टता को मान्यता देने वाले इन पुरस्कारों के साथ नकद मानदेय प्रदान किया जाता था।

यश भारती पुरस्कार उत्तर प्रदेश के विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाले लोगों को दिया जाता था, जबकि रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार ऐसी महिला प्रतिभाओं के लिए था।

सभी क्षेत्रों के प्रतिभावानों को मान्यता देने की अपनी पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराते हुए, अखिलेश ने कहा, ‘‘चाहे वे उत्तर प्रदेश में रहते हों या कहीं और, योग्य व्यक्तियों को इन पुनः स्थापित पुरस्कारों के माध्यम से सपा सरकार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।’’

यहां पार्टी कार्यालय में यादव ने सपा में कई नए सदस्यों का स्वागत किया, जिनमें सोशल मीडिया पर छाए फिटनेस प्रेमी राजा यादव भी शामिल हैं। राजा यादव को उनके वायरल फिटनेस और स्टंट वीडियो के लिए ‘‘बिहारी टार्ज़न’’ के नाम से जाना जाता है।

इंस्टाग्राम पर राजा यादव के 36 लाख से ज़्यादा ‘फॉलोअर्स’ हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी