खेल की खबरें | बिग बैश लीग में अब दिखेगा एक्स फेक्टर सब्स, पावर सर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. टीमों को मैच में 10वें ओवर के बाद एक एक्स फेक्टर खिलाड़ी का इस्तेमाल करने की स्वीकृति होगी जो एक बल्लेबाज या क्षेत्ररक्षण टीम में एक गेंदबाज की जगह लेगा जिसने एक ओवर से अधिक गेंदबाजी नहीं की हो। क्रिकेट के पारंपरिक नियमों के अनुसार स्थानापन्न खिलाड़ी क्षेत्ररक्षण कर सकता है लेकिन उसे गेंदबाजी या बल्लेबाजी की इजाजत नहीं होती।

टीमों को मैच में 10वें ओवर के बाद एक एक्स फेक्टर खिलाड़ी का इस्तेमाल करने की स्वीकृति होगी जो एक बल्लेबाज या क्षेत्ररक्षण टीम में एक गेंदबाज की जगह लेगा जिसने एक ओवर से अधिक गेंदबाजी नहीं की हो। क्रिकेट के पारंपरिक नियमों के अनुसार स्थानापन्न खिलाड़ी क्षेत्ररक्षण कर सकता है लेकिन उसे गेंदबाजी या बल्लेबाजी की इजाजत नहीं होती।

अन्य नियम पावर सर्ज से जुड़ा है। पावर सर्ज दो ओवर का पावर प्ले होगा जिसे बल्लेबाजी टीम पारी के आखिरी 10 ओवरों के दौरान कभी भी ले सकती है। इस दौरान 30 गज के दायरे के बाहर सिर्फ दो क्षेत्ररक्षकों को रखने की स्वीकृति होगी।

यह भी पढ़े | ICC T20 World Cup 2020: आईसीसी टी20 विश्वकप 2020 के टलने के चलते आर्थिक तंगी से परेशान हुआ नीदरलैंड क्रिकेट टीम का खिलाड़ी पॉल वैन मिकेन, बना डिलीवरी बॉय.

पावर सर्ज को जगह देने के लिए प्रत्येक पारी की शुरुआत में होने वाले छह ओवर के पावर प्ले को घटाकर चार ओवर का कर दिया गया है।

एक अन्य नियम बोनस प्रतियोगिता अंक से जुड़ा है जिसे ‘बैश बूट’ कहा गया है। यह दूसरी पारी के 10 ओवर होने के बाद उस टीम को दिया जाएगा जिसने 10 ओवर के बाद अधिक स्कोर बनाया होगा।

यह भी पढ़े | एसी मिलान के कोच Stefano Pioli कोविड-19 से संक्रमित.

क्रिकेट आस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग के प्रमुख एलिस्टेयर डोबसन ने सोमवार को बयान में कहा, ‘‘नए बदलावों से रन बनाने को प्राथमिकता मिलेगी, क्रिकेट रोमांचक होगा, नई रणनीति लागू होंगी और सुनिश्चित होगा कि पूरे मैच के दौरान प्रतिस्पर्धा बनी रहे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें यकीन है कि इन नए नियमों से खेल में आने वाले बदलाव को हमारे प्रशंसक पसंद करेंगे।’’

बिग बैश लीग का अगला सत्र 10 दिसंबर से शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now