खेल की खबरें | डब्ल्यूटीटी कंटेडर ट्यूनिस : जी साथियान और हरमीत देसाई ने पुरूष युगल खिताब जीता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जी साथियान और हरमीत देसाई की भारतीय टेबल टेनिस जोड़ी ने शनिवार को यहां डब्ल्यूटीटी कंटेडर ट्यूनिस टूर्नामेंट के फाइनल में इमैनुअल लेबेसन और एलेक्सांद्रे केसिन पर 3-1 की जीत से पुरूष युगल खिताब अपने नाम किया।

ट्यूनिस (ट्यूनीशिया), 30 अक्टूबर जी साथियान और हरमीत देसाई की भारतीय टेबल टेनिस जोड़ी ने शनिवार को यहां डब्ल्यूटीटी कंटेडर ट्यूनिस टूर्नामेंट के फाइनल में इमैनुअल लेबेसन और एलेक्सांद्रे केसिन पर 3-1 की जीत से पुरूष युगल खिताब अपने नाम किया।

साथियान और देसाई ने फ्रांसिसी जोड़ी को 11-9 4-11 11-9 11-6 से पराजित किया।

भारतीय जोड़ी ने पहला गेम जीत लिया था लेकिन वे लय खो बैठे जिससे फ्रांस की जोड़ी ने बराबरी हासिल की।

पर साथियान और देसाई ने वापसी करते हुए एक बार फिर बढ़त बना ली और इसके बाद उन्हें चौथा गेम और खिताब जीतने के लिये जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा।

अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (आईटीटीएफ) की व्यावसायिक कंपनी विश्व टेबल टेनिस (डब्ल्यूटीटी) ने ट्वीट किया, ‘‘साथियान ज्ञानशेखरन और हरमीत देसाई को डब्ल्यूटीटी ट्यूनिस में पुरूष युगल खिताब जीतने के लिये बधाई। ’’

भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में हंगरी के नानडोर एसेक्सी और एडम जुडी पर पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए जीत दर्ज की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pahalgam Terror Attack Anniversary: पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर Razdan Pass पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, जान गंवाने वाले पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Preview: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Mumbai-Pune Expressway: ब्रिज मरम्मत के चलते मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 23-24 अप्रैल को 3 घंटे के लिए यातायात रहेगा बंद, यात्रियों के लिए एडवायजरी; चेक डिटेल्स