देश की खबरें | दिल्ली के अस्पतालों में कोविड बेड बढ़ाने के लिए केंद्र को पत्र लिखा है : जैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि केजरीवाल सरकार ने केंद्र सरकार को एक बार फिर यहां के अस्पतालों में कोविड बेड बढ़ाने के लिए पत्र लिखा है।

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी के बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि केजरीवाल सरकार ने केंद्र सरकार को एक बार फिर यहां के अस्पतालों में कोविड बेड बढ़ाने के लिए पत्र लिखा है।

पत्रकारों से बातचीत में जैन ने लोगों से अपील की कि जरूरत पड़ने पर ही वे अपने घरों से बाहर निकलें और हर वक्त मास्क पहने रहें।

संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर अस्पतालों में बेड की आवश्यकताओं के बारे में पूछे जाने पर जैन ने कहा, ‘‘कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर हम चिकित्सा ढांचे को चाक-चौबंद कर रहे हैं, पिछले एक सप्ताह में 5,000 बेड की व्यवस्था की गई है।’’

स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार, दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 10,774 नए मामले आये जो राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में अब तक का सर्वाधिक मामला है।

मंत्री ने कहा, ‘‘मामलों में तेज वृद्धि को देखते हुए केंद्र को एक बार फिर दिल्ली के अस्पतालों में कोविड बेड बढ़ाने के लिए पत्र लिखा गया है। दिल्ली के अस्पतालों में अब तक करीब 1,090 बेड हैं जो संक्रमण की पिछली लहर के दौरान 4,000 से अधिक थे। इसलिए हमने उसी स्तर पर अस्पतालों में बेड बढ़ाये जाने का अनुरोध किया है।’’

वेंटीलेटर की आवश्यकताओं के बारे में पूछे जाने पर जैन ने कहा, ‘‘अस्पतालों में करीब 50 प्रतिशत बेड अब भी उपलब्ध हैं, वेंटिलेटर बेड पर मरीज हो सकते हैं लेकिन उनमें से कुछ ही मरीज वेंटिलेटर पर हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SA 3rd ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? विंडहोक में नामीबिया बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Arun Jaitley Stadium Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट

Namibia vs South Africa, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड