देश की खबरें | लेखिका नमिता गोखले ‘यामीन हजारिका वुमन ऑफ सब्सटांस अवार्ड’ से सम्मानित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लेखिका नमिता गोखले को ‘यामीन हजारिका वुमन ऑफ सब्सटांस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।

नयी दिल्ली, छह सितंबर लेखिका नमिता गोखले को ‘यामीन हजारिका वुमन ऑफ सब्सटांस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है।

गोखले को हाल ही में एक ऑनलाइन कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। वर्ष 2015 से महिला पेशेवरों के एक समूह द्वारा आयोजित कराए जा रहे, इस वार्षिक ‘यामीन हजारिका वुमन ऑफ सब्सटांस अवार्ड’ से सम्मानित की जाने वाली गोखले पूर्वोत्तर भारत की पहली महिला है।

आयोजकों ने कहा कि गोखले एक समीक्षकों द्वारा प्रशंसित पुरस्कार विजेता लेखिका हैं। उन्होंने 20 पुस्तकें लिखी हैं, जिनमें 11 उपन्यास शामिल हैं।

‘जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल की सह-संस्थापक’ एवं ‘सह-निदेशक’ गोखले ‘हिमालयन इकोज’ और ‘कुमाऊं फेस्टिवल ऑफ लिटरेचर एंड द आर्ट्स’ की भी ‘मेंटोर’ हैं।

गोखले ने कहा, ‘‘दुनिया गुमनाम नायकों से भरी है जिनकी विरासत मानव प्रगति को गति प्रदान करती है। यामीन हजारिका वीरता से भरी हुई थीं और उनके निधन के दो दशक से अधिक समय बाद भी वह सभी को प्रेरित कर रही हैं।’’

हजारिका का निधन 1999 में कैंसर से हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\