Wrestlers Protest: राकेश टिकैत ने पुलिस से पकड़े गए लोगों को रिहा करने की मांग की

किसान नेता राकेश टिकैत ने बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस से जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरना स्थल से हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने की मांग की.

Wrestlers Protest (Photo Credit: Twitter)

नोएडा/नयी दिल्ली, चार मई: किसान नेता राकेश टिकैत ने बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस से जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरना स्थल से हिरासत में लिए गए लोगों को रिहा करने की मांग की.

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि पहलवानों का समर्थन करने वालों को केंद्र के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया है. यह भी पढ़ें: Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में 7 मई को जंतर-मंतर पर होगी महापंचायत, BJP की बढ़ जाएगी टेंशन?

टिकैत ने हिंदी में ट्वीट किया, “पहलवानों, किसानों, पत्रकारों का समर्थन करने के लिए गए युवाओं की दिल्ली पुलिस द्वारा केंद्र सरकार के इशारे पर की गई गिरफ्तारी देश में एक नई क्रांति का आगाज़ करेगी. दिल्ली पुलिस गिरफ्तार लोगों को तत्काल रिहा करे.” इससे पहले, प्रमुख किसान नेता ने 23 अप्रैल से राष्ट्रीय राजधानी में जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारी पहलवानों से मुलाकात की और उनका समर्थन किया.

यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यहां जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों और कुछ पुलिसकर्मियों के बीच बीती रात कथित तौर पर ‘हाथापाई’ हुई, जिसके कारण कुछ प्रदर्शनकारियों के सिर पर चोटें आई हैं. इस घटना के बाद पहलवानों के समर्थन में जंतर मंतर पहुंचे राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा तथा दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया को हराकर इतिहास रचना चाहेगी नामीबिया, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Weather Update: टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Pitch Report: दिल्ली में टीम इंडिया के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या नामीबिया के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Preview: आज टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\