जरुरी जानकारी | बुना कपड़ा, स्मार्ट मीटर होंगे महंगे, आयातित जीवन रक्षक दवाएं सस्ती होंगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को पेश आम बजट 2025-26 में सीमा शुल्क कटौती की घोषणा के साथ आयातित जीवन रक्षक दवाएं सस्ती होने वाली हैं।

नयी दिल्ली, एक फरवरी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को पेश आम बजट 2025-26 में सीमा शुल्क कटौती की घोषणा के साथ आयातित जीवन रक्षक दवाएं सस्ती होने वाली हैं।

इसके अलावा कैंसर, दुर्लभ और अन्य गंभीर पुरानी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं, आयातित प्रीमियम कारें और मोटरसाइकिलें भी सस्ती होंगी।

दूसरी ओर बुनियादी सीमा शुल्क में वृद्धि के कारण पूरी तरह से निर्मित इकाइयों के रूप में आयातित इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल (टच स्क्रीन) डिस्प्ले और कुछ बुने हुए कपड़े महंगे हो जाएंगे।

नीचे उन वस्तुओं की सूची दी गई है, जो सस्ती और महंगी होने वाली हैं।

सस्ता:

*40,000 अमेरिकी डॉलर से ज्यादा कीमत वाली आयातित कारें या 3,000 सीसी से ज्यादा इंजन क्षमता वाली आयातित मोटरसाइकिलें।

*1600 सीसी से ज्यादा इंजन क्षमता वाली पूरी तरह से तैयार (सीबीयू) इकाई के रूप में आयातित मोटरसाइकिलें ।

*सेमी-नॉक्ड डाउन (एसकेडी) या काफी हद तक निर्मित रूप में आयातित 1600 सीसी से ज्यादा इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिलें।

*इलेक्ट्रॉनिक खिलौनों के पुर्जे।

*खाद्य और पेय उद्योगों में इस्तेमाल होने वाला कृत्रिम स्वाद अर्क और मिश्रण।

महंगा:

*स्मार्ट मीटर।

*सोलर सेल।

*आयातित जूते।

*आयातित मोमबत्तियां।

*आयातित नौकाएं और अन्य जहाज।

*पीवीसी फ्लेक्स फिल्में, पीवीसी फ्लेक्स शीट, पीवीसी फ्लेक्स बैनर।

*कुछ आयातित बुने हुए कपड़े।

*इंटरैक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले जो पूरी तरह से निर्मित इकाइयों के रूप में आयात किए जाते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू