देश की खबरें | इंग्लैंड की टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा बनना पसंद करूंगा: रूट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट आगामी टी20 विश्व कप टीम के लिये टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं, हालांकि वह इस बात को समझते हैं कि खेल के पारपंरिक प्रारूप में देश के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक के लिये यह इतना आसान नहीं होगा।

नयी दिल्ली, तीन फरवरी इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट आगामी टी20 विश्व कप टीम के लिये टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं, हालांकि वह इस बात को समझते हैं कि खेल के पारपंरिक प्रारूप में देश के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक के लिये यह इतना आसान नहीं होगा।

भारत के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही श्रृंखला के शुरूआती मैच में जब वह इंग्लैंड का नेतृत्व करेंगे तो यह उनका 100वां टेस्ट मैच होगा।

फिलहाल उनका ध्यान चार मैचों की इस श्रृंखला पर लगा है लेकिन रूट ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में अनदेखी किये जाने के महीनों बाद भी टी20 की अपनी महत्वकांक्षाओं को नहीं छोड़ा है।

रूट ने बीबीसी के ‘टेस्ट मैच स्पेशल’ पर कहा, ‘‘मेरे लिये सबसे अहम चीज यही है कि इंग्लैंड विश्व कप में अपनी सबसे मजबूत टीम के साथ जाये और हमें वहां जीतने का सर्वश्रेष्ठ मौका मिले और उम्मीद करता हूं कि मैं भी उस टीम का हिस्सा बन सकूं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘और अगर ऐसा नहीं होता तो मैं उन खिलाड़ियों का पूरा समर्थन करूंगा क्योंकि 50 ओवर के विश्व कप में हमने जो हासिल किया, उसके बाद यह शानदार उपलब्धि होगी। ’’

तीस साल के रूट ने 32 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 893 रन बनाये हैं जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 126.3 का रहा है जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं।

टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक रूट ने कहा, ‘‘निश्चित रूप से, मैं उस विश्व कप टीम का हिस्सा होना पसंद करूंगा, मुझे सभी तीनों प्रारूपों में खेलना पसंद हैं, हर किसी में अलग तरह की चुनौती होती है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों में मुझे टी20 मैचों में ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला है लेकिन मैं इस बात से वाकिफ हूं कि खिलाड़ी शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं, ये बेहतरीन खिलाड़ी हैं और ये अपने मौके के हकदार हैं। ’’

रूट ने कहा, ‘‘लेकिन अगर मुझे मौका मिलता है तो जहां तक टी20 की बात है तो मैं जितने ज्यादा रन बना सकूं, उतने बनाने की कोशिश करूंगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस