देश की खबरें | ऐसी जीवनसाथी चाहूंगा जिसमें मेरी दादी और मां के गुण हों: राहुल गांधी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि वह शादी के लिए ऐसी लड़की चाहेंगे जिसमें उनकी दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी की खूबियां मिली-जुली हों।

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि वह शादी के लिए ऐसी लड़की चाहेंगे जिसमें उनकी दादी इंदिरा गांधी और मां सोनिया गांधी की खूबियां मिली-जुली हों।

उन्होंने एक ट्यूब चैनल के साथ साक्षात्कार में यह टिप्पणी की।

राहुल गांधी से उनकी दादी के साथ रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘वह मेरे जीवन का प्यार थीं। वह मेरी दूसरी मां थीं।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या वह इंदिरा गांधी जैसी खूबियों वाली किसी लड़की के साथ शादी करना चाहेंगे तो उन्होंने कहा, ‘‘यह दिलचस्प सवाल है। मैं ऐसी लड़की पसंद करूंगा जिसमें मेरी दादी और मां की खूबियां मिलीजुली हों।’’

उन्होंने यह भी कहा कि जब उन्हें कोई ‘पप्पू’ बोलता है उन्हें बुरा नहीं लगता क्योंकि यह सब दुष्प्रचार का हिस्सा है तथा ऐसे बोलने वाले अपने आप में परेशान और डरे हुए होते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह दुष्प्रचार का हिस्सा है। जो बोल रहा है, उसके अंदर डर है, उसके जीवन में कुछ नहीं है, उसके रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं। उसे मुझे गाली देने की जरूरत है, तो गाली दे मैं, स्वागत करूंगा।’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मैं किसी से नफरत नहीं करता। आप मुझे गाली दो... मैं आपसे नफरत नहीं करूंगा।’’

उन्होंने इस साक्षात्कार में गाड़ियों और बाइक के बारे में भी विस्तार से चर्चा की और बताया कि उनके पास अपनी कोई निजी कार नहीं है, लेकिन उनकी मां के पास एक कार है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं लंदन में रहता था तो ‘आरएस 20’ बाइक चलाता था, वो मेरे जीवन का एक प्यार है।’’

राहुल गांधी का कहना था कि वह साइकिल चलाना पसंद करते हैं तथा कभी उन्हें लैम्ब्रेटा (स्कूटर) पसंद थी।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत अब भी इलेक्ट्रिक वाहनों और ड्रोन के मामले में पीछे है क्योंकि इसके लिए जरूरी बुनियाद नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान