खेल की खबरें | विश्व विश्वविद्यालय खेल: भारतीय तीरंदाज सात पदकों की दौड़ में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कंपाउंड तीरंदाजों ने 31वें ग्रीष्मकालीन विश्व विश्वविद्यालय खेलों में शुक्रवार को यहां दो पदक पक्के किए, जिससे भारत इस प्रतियोगिता में सात पदकों की दौड़ में बना हुआ है।

चेंगदू, 28 जुलाई कंपाउंड तीरंदाजों ने 31वें ग्रीष्मकालीन विश्व विश्वविद्यालय खेलों में शुक्रवार को यहां दो पदक पक्के किए, जिससे भारत इस प्रतियोगिता में सात पदकों की दौड़ में बना हुआ है।

पूर्वशा शेंडे, प्रगति और अवनीत कौर की तिकड़ी ने कंपाउंड महिला टीम के एकतरफा सेमीफाइनल में मेजबान चीन की शुजिया मा, युआनयुआन वांग, जियायु झोउ को 229-224 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।

फाइनल में उनका सामना कोरिया से होगा, जिसने दूसरे सेमीफाइनल में चीनी ताइपे को 232-228 से हराया।

भारत कंपाउंड पुरुष व्यक्तिगत वर्ग में भी पदक की दौड़ में बना हुआ है। सेमीफाइनल में अमन सैनी ने ऋषभ यादव को 147-146 से जबकि संगम बिस्ला ने फ्रांस के नाथन कैड्रोनेट को 148-142 से हराया।

इस तरह से फाइनल में सैनी और बिस्ला आमने सामने होंगे। इसके अलावा भारत कांस्य पदक की दौड़ में भी बना हुआ है।

सैनी, बिस्ला और ऋषभ यादव की कंपाउंड पुरुष टीम चीन (मीयू डू, यानसॉन्ग चेन और शिकुन वांग) से 227-228 के मामूली अंतर से हार गई। अब कांस्य पदक के लिए उनका मुकाबला कोरिया से होगा ।

अवनीत ने महिला कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने हमवतन प्रगति को 145-144 से हराया।

रिकर्व वर्ग में भारत दो कांस्य पदक की दौड़ में बना हुआ है। अखिल समुद्रला, यशदीप भोगे और सचिन गुप्ता की पुरुष टीम सेमीफाइनल में कोरिया के डूही चोई, पिल-जोंग किम और मिंगी सियो से 3-5 (53-53, 53-58, 56-54 54-55) से हार गई। कांस्य पदक के लिए उनका मुकाबला इटली से होगा।

संगीता, तनीषा वर्मा और रीता सावैयन की रिकर्व महिला टीम चीन से 4-5 (53-53, 56-55, 50-50, 53-57) से हार गई। कांस्य पदक के लिए उनका मुकाबला फ्रांस से होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\