खेल की खबरें | विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: सेल्वा पी थिरुमारन को रजत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय त्रिकूद खिलाड़ी सेल्वा पी थिरुमारन ने यहां विश्व अंडर20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।

कैली (कोलंबिया), छह अगस्त भारतीय त्रिकूद खिलाड़ी सेल्वा पी थिरुमारन ने यहां विश्व अंडर20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता।

भारत के 17 वर्षीय खिलाड़ी ने 16.15 मीटर की कूद लगाई और वह एस्तोनिया के विक्टर मोरोजोव से दो सेंटीमीटर आगे रहे। स्वर्ण पदक जमैका के जेडॉन हिबर्ट को मिला जिन्होंने अपने 17.27 मीटर प्रयास से चैंपियनशिप का नया रिकॉर्ड बनाया।

थिरुमारन ने अपने दूसरे प्रयास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रजत पदक हासिल किया।

इस बीच भारतीय महिला रिले टीम ने चार गुणा 400 मीटर के फाइनल में जगह बनाई। सुमी, प्रिया हब्बाथनहल्ली मोहन, रजिता कुंजा और रूपल की चौकड़ी ने तीन मिनट 34.18 सेकंड का समय लिया और वह कुल चौथे स्थान पर रही।

ओलंपिक चैंपियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा इस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। उन्होंने 2016 में पोलैंड में यह कारनामा किया था।

इस प्रतियोगिता को पहले विश्व जूनियर चैंपियनशिप के नाम से जाना जाता था। भारतीय एथलीटों ने अभी तक तीन पदक अपने नाम कर लिए हैं जिसमें दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल है।

भारत ने पिछली बार 2021 में नैरोबी में खेली गई चैंपियनशिप में भी दो रजत और एक कांस्य पदक सहित तीन पदक जीते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs South Africa, T20 World Cup 2026 47th Match Live Score Update: अहमदाबाद में वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies vs South Africa, 47th Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Infiltration Free India: 'घुसपैठ मुक्त भारत' मोदी सरकार का संकल्प, चुनावी वादा नहीं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Weather Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\