विदेश की खबरें | दुनिया को अमेरिका के नेतृत्व की जरूरत : विदेश मंत्री ब्लिंकन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के नवनियुक्त विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने बुधवार को कहा कि दुनिया को अमेरिकी नेतृत्व की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने संकल्प जताया कि बाइडन प्रशासन इसे प्रदान करेगा।

वाशिंगटन, 27 जनवरी अमेरिका के नवनियुक्त विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन ने बुधवार को कहा कि दुनिया को अमेरिकी नेतृत्व की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने संकल्प जताया कि बाइडन प्रशासन इसे प्रदान करेगा।

विदेश मंत्रालय के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए ब्लिंकन ने कहा, ‘‘अमेरिका के पास ताकत के कई स्रोत हैं और हम इस बुनियाद पर इसका निर्माण करेंगे। अमेरिका के मूल्य अनूठे और शक्तिशाली हैं और हम इसमें फिर से भरोसा बहाल करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया को अमेरिका के नेतृत्व की जरूरत है और हम इसे प्रदान करेंगे। किसी भी दूसरे देश की तुलना में अमेरिका के पास दूसरों को गोलबंद करने की ज्यादा क्षमता है।’’

राष्ट्रपति जो बाइडन के लंबे समय से सहयोगी रहे ब्लिंकन (58) की विदेश मंत्री पद पर नियुक्ति के लिए सीनेट की मंजूरी मिल गयी है। इसके बाद उन्हें पद की शपथ दिलायी गयी।

ब्लिंकन ने कहा कि हम आगे की चुनौतियों से भली भांति अवगत हैं। समूची दुनिया अमेरिका की तरफ देख रही है। उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया जानना चाहती है कि क्या हम अपने राष्ट्र के जख्मों पर मरहम लगा सकते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका के लोग भी देख रहे हैं। वे देखना चाहते हैं कि हम उनकी हिफाजत करें। हम उनके हितों की सुरक्षा करेंगे। हम ऐसी विदेश नीति अपनाएंगे जिसका फायदा सभी अमेरिकी लोगों को होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू