देश की खबरें | विश्व स्मारक कोष से ‘मुबारक बेगम मस्जिद’ के जीर्णोद्धार में मिलेगी मदद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विश्व स्मारक कोष ने दिल्ली वक्फ बोर्ड को राष्ट्रीय राजधानी स्थित 200 साल पुरानी ‘मुबारक बेगम मस्जिद’ के मध्य गुंबद के जीर्णोद्धार के लिए सहायता की पेशकश की है। भारी बारिश के कारण यह गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 12 अगस्त विश्व स्मारक कोष ने दिल्ली वक्फ बोर्ड को राष्ट्रीय राजधानी स्थित 200 साल पुरानी ‘मुबारक बेगम मस्जिद’ के मध्य गुंबद के जीर्णोद्धार के लिए सहायता की पेशकश की है। भारी बारिश के कारण यह गुंबद क्षतिग्रस्त हो गया है।

राष्ट्रीय राजधानी के हॉज काजी चौक स्थित इस मस्जिद का मध्य गुंबद पिछले महीने लगातार बारिश होने एवं बिजली गिरने की घटना में क्षतिग्रस्त हो गया था।

यह भी पढ़े | Delhi, Assistant Sub-Inspector Zakir Hussain Died: दिल्ली पुलिस के ASI की मलबा करने गिरने से मौत, इमारत में अवैध निर्माण की फोटो ले रहे थे जाकिर हुसैन.

वक्फ बोर्ड के एक अधिकारी के अनुसार बोर्ड ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण को पत्र लिखकर जीर्णोद्धार का काम शुरू करने और मलबा हटाने से पहले तकनीकी सर्वेक्षण करने को कहा है ।

अधिकारी ने बताया कि न्यूयॉर्क स्थित विश्व स्मारक कोष ने क्षतिग्रस्त गुंबद के जीर्णोद्धार में मदद करने का आश्वासन दिया है।

यह भी पढ़े | COVID-19: सुप्रीम कोर्ट ने रोगाणुनाशक सुरंगों पर रोक लगाने संबंधी याचिका पर केंद्र से मांगा जवाब.

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व स्मारक कोष ने हमसे संपर्क किया और ‘मुबारक बेगम मस्जिद’ के जीर्णोद्धार की पेशकश की है। आकलन के लिए संगठन के तकनीकी दल के मस्जिद आने की संभावना है।’’

विश्व स्मारक कोष की ओर से तत्काल इस बारे में कोई टिप्पणी उपलब्ध नहीं हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\