विदेश की खबरें | विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2021 : भारत को 149 देशों में 139वीं रैंक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुक्रवार को जारी विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट-2021 में भारत को 149 देशों में 139वां स्थान मिला है जबकि फिनलैंड शीर्ष पर है।
संयुक्त राष्ट्र, 19 मार्च संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुक्रवार को जारी विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट-2021 में भारत को 149 देशों में 139वां स्थान मिला है जबकि फिनलैंड शीर्ष पर है।
विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2021 को संयुक्त राष्ट्र स्थायी विकास उपाय नेटवर्क द्वारा जारी की गई है और इसमें कोविड-19 और उसके लोगों पर पड़ने वाले असर पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक भारत को विश्व प्रसन्नता सूची में 139वां स्थान मिला है जबकि वर्ष 2019 में भारत 140वें पायदान पर था।
बयान में कहा, ‘‘भारत के लिए नमूने लेने के लिए लोगों से आमने-सामने और फोन पर बात की गई। हालांकि, फोन के मुकाबले आमने-सामने बैठकर जवाब देने वालों की संख्या कम थी।’’
फिनलैंड दुनिया के प्रसन्न देशों की सूची में सबसे ऊपर है। इसके बाद आइसलैंड, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, स्वीडन, जर्मनी और नार्वे का स्थान है।
रिपोर्ट के मुताबिक सूची में पाकिस्तान 105वें पायदान पर है जबकि बांग्लादेश और चीन क्रमश: 101वें एवं 84वें स्थान पर हैं।
युद्धग्रस्त अफगानिस्तान के लोग अपने जीवन से सबसे अधिक अप्रसन्न हैं। इसके बाद जिम्बाब्वे (148वें), रवांडा (147वें), बोत्सवाना(146) और लेसोथो का (145वां) स्थान है।
इस सूची में अमेरिका को 19वां स्थान मिला है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)