खेल की खबरें | विश्व कप चरण दो: भारतीय तीरंदाज कंपाउंड टीम स्पर्धाओं के क्वार्टर फाइनल से बाहर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीम बुधवार को यहां क्वार्टर फाइनल में शिकस्त के साथ तीरंदाजी विश्व कप चरण दो से बाहर हो गईं।

शंघाई, 17 मई भारतीय पुरुष और महिला कंपाउंड टीम बुधवार को यहां क्वार्टर फाइनल में शिकस्त के साथ तीरंदाजी विश्व कप चरण दो से बाहर हो गईं।

ज्योति सुरेखा वेन्नाम, अदिति स्वामी और अवनीत कौर की तीसरी वरीय भारतीय महिला टीम को छठी वरीय तुर्की की टीम के खिलाफ 228-231 से हार का सामना करना पड़ा।

ओजस देवताले, ऋषभ यादव और प्रथमेश जावकर की पांचवीं वरीय टीम भी मैक्सिको के खिलाफ 231-234 की हार के साथ पदक की दौड़ से बाहर हो गई।

विश्व कप चरण एक की विजेता ओजस और ज्योति की जोड़ी हालांकि कंपाउंड मिश्रित टीम स्पर्धा में पदक की दौड़ में बनी हुई है।

इस बीच रिकर्व क्वालीफिकेशन में भारतीय महिला तीरंदजों ने अपने पुरुष समकक्षों से बेहतर प्रदर्शन किया।

सिमरनजीत कौर (648 अंक, सातवां स्थान) ने शीर्ष 10 में जगह बनाई जबकि भजन कौर ने 638 अंक के साथ 17वां स्थान हासिल किया।

टीम की एक अन्य सदस्य अनुभवी अंकिता भकत 630 अंक के साथ 24वें स्थान पर रही। भारतीय टीम ने वरीयता क्रम में चौथा स्थान हासिल किया। टीम को पहले दौर में बाई मिली है और वह सीधे प्री क्वार्टर फाइनल में खेलेगी।

अंताल्या में पिछले महीने चरण एक में कांस्य पदक के साथ अपना पहला विश्व कप पदक जीतने वाले 21 साल के धीरज बोमदेवरा क्वालीफायर में हिस्सा ले रहे भारतीय रिकर्व पुरुष तीरंदाजों में शीर्ष पर रहे। सेना के इस तीरंदाज ने 656 अंक के साथ 13वां स्थान हासिल किया।

पूर्व विश्व चैंपियन ब्रैडी एलिसन 670 अंक के साथ शीर्ष पर रहे।

भारत के अन्य तीरंदाजों ने निराश किया। देश के नंबर एक तीरंदाज और दो बार के ओलंपियन अतनु दास 638 अंक ही जुटा पाए और 44वें स्थान पर रहे जबकि युवा नीरज चौहान ने भी इतने ही अंकों के साथ 47वां स्थान हासिल किया।

अनुभवी तरूणदीप राय 631 अंक के साथ 57वें स्थान पर रहने के कारण टीम में जगह नहीं बना पाए।

एशियाई खेल 2010 के रजत पदक विजेता 39 साल के राय ने लचर प्रदर्शन करते हुए चार बार छह अंक और पांच बार सात अंक पर तीर लगाया।

टीम में जगह बनाने में नाकाम रहने के बाद राय की व्यक्तिगत स्पर्धा में भी राह आसान नहीं होगी जहां उन्हें पहले दौर में तोक्यो ओलंपिक के दोहरे स्वर्ण पदक विजेता किम जी डियोक का सामना करना है।

भारतीय पुरुष टीम आठवें स्थान पर रही और उसे पहले दौर में बाई मिली। टीम दूसरे दौर में नौवें वरीय चीनी ताइपे से भिड़ेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\