खेल की खबरें | विश्व कप : दीपिका सेमीफाइनल में, तीरंदाजों के चार पदक पक्के

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मां बनने के बाद अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी दीपिका कुमारी ने कोरिया की जियोन हुनयंग को हराकर तीरंदाजी विश्व कप के पहले चरण के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि कंपाउंड तीरंदाजों ने भारत का चौथा पदक पक्का कर दिया ।

शंघाई, 26 अप्रैल मां बनने के बाद अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी दीपिका कुमारी ने कोरिया की जियोन हुनयंग को हराकर तीरंदाजी विश्व कप के पहले चरण के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जबकि कंपाउंड तीरंदाजों ने भारत का चौथा पदक पक्का कर दिया ।

विश्व रैंकिंग में 142वें स्थान पर खिसकी तीन बार की ओलंपियन दीपिका ने जियोन को 6 . 4 (27 . 28, 27 . 27, 29 . 28, 29 . 27, 28 . 28) से हराया ।

अब सेमीफाइनल में उनका सामना कोरिया की ही नैम सुहियोन से होगा ।

इससे पहले ज्योति सुरेखा वेन्नम और अभिषेक वर्मा की कंपाउंड मिश्रित टीम ने फाइनल में जगह बनाई ।

दुनिया की दूसरे नंबर की टीम ने पांच ही अंक गंवाते हुए मैक्सिको की आंद्रिया बेसेरा और लोट मैक्सिमो मेंडेज ओर्टिज को 155 . 151 से हराया ।

अब उनका सामना एस्तोनिया से होगा । ज्योति महिला कंपाउंड टीम में भी शामिल है जो बुधवार को फाइनल में पहुंच गई ।

एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता ज्योति पदक की हैट्रिक की दौड़ में है ।

भारतीय तीरंदाज चार टीम स्पर्धाओं के फाइनल में पहुंच गए और कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में ज्योति तथा प्रियांश सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक की दौड़ में हैं।

भारतीय टीम कंपाउंड पुरूष, महिला, मिश्रित और पुरूष रिकर्व टीम स्पर्धाओं के फाइनल में पहुंची है ।

ज्योति और वर्मा को पहले दौर में बाय मिला था जिसके बाद उन्होंने 160 में से 160 अंक बनाकर आस्ट्रेलिया की जॉर्जिया ग्राहम और ब्रेंडन हावेस को आठ अंक से हराया । इसके बाद उन्होंने लक्जेमबर्ग की मारिया श्कोल्ना और जिलेस सेवर्ट को 155 . 151 से मात दी ।

चौथी वरीयता प्राप्त भारतीय रिकर्व मिश्रित टीम अंकिता भकत और धीरज बोम्मादेवरा को सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त कोरिया के लिम और किम वूजिन ने 6 . 0 से हराया । अब वे कांस्य पदक के लिये मैक्सिको से खेलेंगे ।

रिकर्व में तरूणदीप राय क्वार्टर फाइनल में आंद्रेस तेमिनो से 3 . 7 से हार गए ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त

Australia Women vs India Women Only Test Pitch Report: इकलौते टेस्ट में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के तेज गेंदबाज बनेंगे चुनौती? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Australia Women vs India Women Only Test Prediction: अहम डे-नाइट टेस्ट में दबदबा कायम रखना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, इतिहास रचने उतरेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women Only Test Weather Update: पर्थ में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला डे-नाइट टेस्ट में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\