खेल की खबरें | विश्व चैम्पियनशिप : मुरली श्रीशंकर फाइनल्स के लिये क्वालीफाई करने वाले पहले लंबी कूद के पुरूष एथलीट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मुरली श्रीशंकर विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल्स के लिये क्वालीफाई करने वाले लंबी कूद के पहले पुरूष एथलीट बन गये जबकि 3000 मीटर स्टीपलचेज एथलीट अविनाश साबले ने प्रतियोगिता के पहले दिन उम्मीद के अनुरूप फाइनल में जगह बनायी।

यूजीन (अमेरिका), 16 जुलाई मुरली श्रीशंकर विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के फाइनल्स के लिये क्वालीफाई करने वाले लंबी कूद के पहले पुरूष एथलीट बन गये जबकि 3000 मीटर स्टीपलचेज एथलीट अविनाश साबले ने प्रतियोगिता के पहले दिन उम्मीद के अनुरूप फाइनल में जगह बनायी।

श्रीशंकर ने आठ मीटर की सर्वश्रेष्ठ कूद लगायी जिससे वह ग्रुप बी के क्वालीफिकेशन दौर में दूसरे और ओवरऑल सातवें स्थान पर रहे।

अंजू बॉबी जॉर्ज पहली भारतीय थी जिन्होंने विश्व चैम्पियनशिप लंबी कूद फाइनल्स के लिये क्वालीफाई किया था और वह पदक जीतने वाली भी पहली भारतीय हैं जिन्होंने पेरिस में 2003 चरण में कांस्य पदक जीता था।

दो अन्य भारतीयों जेस्विन एल्ड्रिन (7.79 मीटर) और मोहम्मद अनीस याहिया (7.73 मीटर) फाइनल दौर के लिये क्वालीफाई करने में असफल रहे, दोनों ग्रुप ए क्वालीफिकेशन में क्रमश: नौंवे और 11वें स्थान पर रहे।

साबले ने 2019 चरण में भी 3000 मीटर स्टीपलचेज फाइनल के लिये क्वालीफाई किया था। वह हीट 3 में 8:18.75 सेकेंड के समय से तीसरे स्थान पर रहे और सोमवार (भारत को मंगलवार में तड़के) को होने वाले फाइनल्स में पहुंचे।

वहीं एशियाई रिकॉर्डधारी गोला फेंक एथलीट तेजिंदरपाल सिंह तूर ने ‘ग्रोइन’ चोट के कारण अपनी प्रतियोगिता से हटने का फैसला किया।

पुरूष और महिला वर्ग की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में भी निराशा हाथ लगी जिसमें संदीप कुमार और प्रियंका गोस्वामी ने अपने सर्वश्रेष्ठ से काफी खराब प्रदर्शन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट