जरुरी जानकारी | विश्व बैंक ने परिवर्तनकारी क्षमता के लिए भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे की तारीफ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विश्व बैंक ने जी20 सम्मेलन के लिए तैयार अपने दस्तावेज में वित्तीय समावेशन के लिए आधार क्रमांक और यूपीआई सहित डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे (डीपीआई) की ताकत को बढ़ावा देने में भारत के प्रयासों की तारीफ की है।

नयी दिल्ली, आठ सितंबर विश्व बैंक ने जी20 सम्मेलन के लिए तैयार अपने दस्तावेज में वित्तीय समावेशन के लिए आधार क्रमांक और यूपीआई सहित डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे (डीपीआई) की ताकत को बढ़ावा देने में भारत के प्रयासों की तारीफ की है।

वैश्विक बहुपक्षीय संस्था विश्व बैंक ने डिजिटल बदलाव को गति तेज करने में देशों की मदद करने में डीपीआई क्षमता की वकालत भी की।

'डीपीआई के जरिए वित्तीय समावेशन और उत्पादकता लाभ को आगे बढ़ाने के लिए जी20 नीति अनुशंसा' शीर्षक वाले इस दस्तावेज की प्रस्तावना में कहा गया है कि डीपीआई का प्रभाव समावेशी वित्त के साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा और स्थिरता को समर्थन देने में भी होता है।

डिजिटल पहचान, अंतर-परिचालनीय भुगतान और डिजिटल क्रेडेंशियल लेजर के साथ मिलकर 'इंडिया स्टैक' ने इस नजरिए को आगे बढ़ाया है। इसने 80 प्रतिशत की उल्लेखनीय वित्तीय समावेशन दर हासिल की है। यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिसे डीपीआई के बगैर हासिल करने में पांच दशक लग जाते।

विश्व बैंक ने कहा कि भारत की डिजिटल आईडी प्रणाली आधार, डिजिटल भुगतान प्रणाली यूपीआई, डेटा मंच डिजिलॉकर और अन्य मंच डीपीआई के ऐसे ही उदाहरण हैं। ये सभी वित्तीय समावेशन की प्रगति में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।

इस रिपोर्ट में सिंगापुर की सिंगपास, फिलीपींस की फिलसिस और यूएई की यूएई-पास जैसी डिजिटल पहचान प्रणालियों का उल्लेख भी किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू