जरुरी जानकारी | सोनी के साथ विलय को सफलतापूर्वक पूरा करने की दिशा में कामः ज़ी एंटरटेनमेंट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मीडिया कंपनी ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि वह कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट (पूर्व में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया) के साथ प्रस्तावित विलय को सफलतापूर्वक पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।
नयी दिल्ली, 29 नवंबर मीडिया कंपनी ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि वह कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट (पूर्व में सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया) के साथ प्रस्तावित विलय को सफलतापूर्वक पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।
कंपनी ने उस मीडिया रिपोर्ट का भी खंडन किया, जिसमें कहा गया था कि 10 अरब डॉलर का इस विलय योजना के धराशायी होने का जोखिम है क्योंकि विलय के बाद बनने वाली इकाई के मुखिया को लेकर संशय है। कंपनी ने इसे ‘तथ्यात्मक रूप से गलत’ बताया।
ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (जेडईईएल) ने शेयर बाजार को दी गई एक सूचना में कहा, ‘‘हम फिर कहना चाहते हैं कि कंपनी राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ द्वारा अनुमोदित योजना के अनुरूप प्रस्तावित विलय को सफलतापूर्वक पूरा करने की दिशा में काम कर रही है।’’
इस साल अगस्त में एनसीएलटी ने जेडईईएल और कल्वर मैक्स एंटरटेनमेंट के विलय की अनुमति दी थी।
जेडईईएल ने मीडिया रिपोर्ट पर बीएसई द्वारा मांगे गए स्पष्टीकरण पर यह जानकारी दी है। हालांकि कंपनी ने इस सौदे के पूरा होने की कोई समयसीमा नहीं बताई। विलय सौदे की घोषणा हुए लगभग दो साल हो गए हैं।
प्रस्तावित विलय के भविष्य पर टिप्पणी मांगने के लिए सोनी को भेजे गए ई-मेल अनुत्तरित रहे।
प्रस्तावित विलय को जेडईईएल के शेयरधारकों और भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग सहित क्षेत्रीय नियामकों द्वारा पहले ही मंजूरी दे दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)