खेल की खबरें | अपनी आक्रामकता और तकनीकी पर काम कर रही हूं : सिंधू

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधू ने रविवार को तोक्यो ओलंपिक में जीत से शुरुआत करने के बाद कहा कि वह पिछले पांच साल से अपनी आक्रामकता और तकनीक पर काम कर रही थी।

तोक्यो, 25 जुलाई भारतीय बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधू ने रविवार को तोक्यो ओलंपिक में जीत से शुरुआत करने के बाद कहा कि वह पिछले पांच साल से अपनी आक्रामकता और तकनीक पर काम कर रही थी।

पांच साल पहले तक सिंधू को पदक का दावेदार नहीं माना जाता था लेकिन उन्होंने रियो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करके रजत पदक जीता था। तोक्यो में इस 26 वर्षीय खिलाड़ी को भारत की तरफ से स्वर्ण पदक की सबसे बड़ी उम्मीद माना जा रहा है।

सिंधू ने इस्राइल की सेनिया पोलिकारपोवा के खिलाफ सीधे गेम में जीत दर्ज करने के बाद कहा, ‘‘मानसिक, शारीरिक और अनुभव के लिहाज से काफी कुछ बदल गया है। यहां (तोक्यो 2020) में आना पूरी तरह से भिन्न है। वहां (रियो 2016) में तब किसी तरह की अपेक्षाएं नहीं थी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं जानती हूं कि इन वर्षों में मैंने कड़ी मेहनत की है और मुझे लगता है कि अब उसे दिखाने का समय है। मैं अपनी आक्रामकता और तकनीक पर काम कर रही हूं और आपको निश्चित तौर पर अलग तरह की सिंधू देखने को मिलेगी। ’’

मितभाषी सिंधू को पांच साल पहले तक अपनी आक्रामकता के लिये नहीं जाना जाता था। वह मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद थे जिन्होंने रियो खेलों से पहले उन्हें आक्रामक खिलाड़ी के रूप में तैयार किया।

छठी वरीय सिंधू ने कहा, ‘‘रियो में वह पदक जीतना शानदार था। तोक्यो एक नयी शुरुआत है। हर दिन के लिये तैयार रहना महत्वपूर्ण है क्योंकि आप उम्मीद नहीं कर सकते कि आप फिर से पदक विजेता बनेंगे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह आसान नहीं है क्योंकि प्रत्येक अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा और कोई भी आपको आसानी से नहीं जीतने देगा। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड