देश की खबरें | आर्थिक तंगी से परेशान मजदूर ने आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव में एक मजदूर ने कथित तौर पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर बृहस्पतिवार रात आत्महत्या कर ली।
बांदा (उप्र), 12 जून जिले के गिरवां थाना क्षेत्र के महुआ गांव में एक मजदूर ने कथित तौर पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर बृहस्पतिवार रात आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ईंट-भट्ठे में काम करने वाला मजदूर सुखराज प्रजापति (35) लॉकडाउन के दौरान काम बंद होने पर अपने गांव महुआ वापस लौटा था। उसका शव शुक्रवार सुबह महामाई देवस्थान के पास खेत में लगे जामुन के पेड़ से फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला।
यह भी पढ़े | कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों को मिला मनरेगा का आसरा, जून में 84 फीसदी से ज्यादा मिला काम.
मृतक के छोटे भाई बृजलाल के हवाले से पुलिस ने बताया, "पिछले दो-चार दिनों से घर खर्च के लिए पैसे न होने की वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार की देर रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ और सुखराज आधी रात को घर से निकल गया था।"
उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह परिजन जब खेत गए को उसका शव पेड़ से लटका देखा और पुलिस को इस बारे में सूचित किया गया।
यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश: एंटी करप्शन ब्योरे ने ESI स्कैम मामले में TDP नेता अत्चन्नायडू को किया गिरफ्तार.
पुलिस का मानना है कि संभवतः आर्थिक तंगी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है।
गिरवां थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शशि कुमार पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी गयी है।
सं जफर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)