देश की खबरें | निर्माणाधीन इमारत की 21वीं मंजिल पर लिफ्ट में फंसा मजदूर, 15 घंटे बाद बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में 39 वर्षीय मजदूर लिफ्ट में फंस गया और उसे 15 घंटे बाद बुधवार सुबह सुरक्षित बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे, नौ जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे शहर में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत में 39 वर्षीय मजदूर लिफ्ट में फंस गया और उसे 15 घंटे बाद बुधवार सुबह सुरक्षित बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे महानगर पालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि मूलरूप से कोलकाता निवासी मजदूर मंगलवार दोपहर यहां माजिवडा इलाके में एक पेट्रोल पंप के सामने स्थित इमारत पर ‘क्रेडल’ (खुली) लिफ्ट का उपयोग करते हुए पुताई का काम कर रहा था तभी अचानक बिजली गुल हो गई और अपराह्न करीब तीन बजे वह 21वीं मंजिल पर फंस गया।

उन्होंने कहा, ‘‘निर्माण स्थल से सूचना मिलने के बाद बालकुम अग्निशमन केंद्र ने मंगलवार और बुधवार की दरिमयानी रात करीब दो बजकर दो मिनट पर हमारे आपदा प्रबंधन केंद्र को इस संबंध में अवगत कराया। इसके तुरंत बाद मदद भेजी गई।’’

अधिकारी ने बताया कि जब वह तड़के लगभग चार बजे घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां केवल एक पर्यवेक्षक मौजूद था और तत्काल समाधान नहीं दिख रहा था।

तडवी ने कहा, ‘‘लिफ्ट बिजली गुल होने की वजह से काम नहीं कर रही थी और मुझे बताया गया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के कारण मदद नहीं मिल पा रही है। इसके बाद मैंने खुद महाराष्ट्र राज्य विद्युत विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी से संपर्क किया जिन्होंने तुरंत दो कर्मचारियों को मौके पर भेजा।’’

मौके पर मौजूद इंजीनियर से भी संपर्क किया गया और उसे एक जनरेटर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया।

तडवी ने कहा, ‘‘करीब 30 मिनट के भीतर एक जेनरेटर की व्यवस्था की गई। फंसे मजदूर को आपदा प्रबंधन अधिकारियों, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की टीम, पुलिस, दमकल विभाग, बिजली विभाग के कर्मचारियों और जेनरेटर टीम के समन्वित प्रयास से आज सुबह करीब छह बजे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।’’

उन्होंने निर्माण स्थलों पर सुरक्षा प्रोटोकॉल में खामियों को भी उजागर किया। उन्होंने कहा कि मजदूर को कोई चोट नहीं आई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी