दक्षिण अफ्रीका में आग वाले स्थान से कर्मचारी रवाना, अब शवों की शिनाख्त चुनौती

जोहानिसबर्ग के मध्य में स्थित इस बहुमंजिला इमारत में बृहस्पतिवार को आग लगी थी और इस हादसे में 74 लोगों की मौत हुई है।

Gujarat Massive Fire

दक्षिण अफ्रीका, 01 सितंबर: जोहानिसबर्ग के मध्य में स्थित इस बहुमंजिला इमारत में बृहस्पतिवार को आग लगी थी और इस हादसे में 74 लोगों की मौत हुई है, जोहानिसबर्ग आपात सेवा के प्रवक्ता नाना राडेबे ने कहा कि आपात सेवा के कर्मचारियों ने इमारत की सभी पांच मंजिलों की तीन बार तलाशी ली और माना जा रहा है कि सभी शवों और शवों के हिस्सों को मौके से हटा दिया गया है. राडेबे ने कहा कि इमारत (जो अब एक जली हुई इमारत है) को पुलिस और फॉरेंसिक जांचकर्ताओं को सौंप दिया गया है जो जांच करेंगे. राडेबे ने कहा कि शुक्रवार की सुबह तक मृतकों की कुल संख्या 74 में कोई इजाफा नहीं हुआ था.

गौतेंग प्रांत के स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता मोटालाताले मोदिबा ने कहा कि 62 शव इतनी बुरी तरह जल गए थे कि उनकी पहचान करना मुश्किल हो गया था. गौतेंग की फॉरेंसिक पैथोलॉजी सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) थेम्बालेथु मपहलाजा ने गुरुवार शाम एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इमारत के अवशेषों में कई अज्ञात मानव अंग पाए गए हैं और जांचकर्ताओं को यह स्थापित करने की जरूरत है कि क्या वे पहले से गिने गये पीड़ितों के अवशेष हैं या अन्य शवों के हिस्सा हैं. शहर के अधिकारियों ने कहा कि आग से मरे ज्यादातर लोगों को विदेशी नागरिक माना जा रहा है जो दक्षिण अफ्रीका में संभवत: अवैध रूप से रह रहे थे. उन्होंने कहा कि इसके कारण उनकी पहचान करना और मुश्किल हो गया है.

इमारत के निवासियों के हवाले से स्थानीय मीडिया खबरों में कहा गया है कि मृतकों में से कम से कम 20 लोग दक्षिणी अफ्रीकी देश मलावी से थे. आग ने इमारत को तबाह कर दिया. जोहानिसबर्ग की इस इमारत को अधिकारियों ने खाली छोड़ा हुआ था और इसे गरीब और बेसहारा लोगों ने अपना बसेरा बनाया हुआ था. जोहानिसबर्ग के महापौर काबेलो ग्वामांडा ने कहा कि माना जाता है कि यह इमारत लगभग 200 परिवारों का घर था. इस तरह की अवधारणा जोहानिसबर्ग में आम है और इस तरह की इमारतों को ‘हाईजैक’ इमारत कहा जाता है.

मृतकों में कम से कम 12 बच्चे थे और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं जिनमें से पांच की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने बृहस्पतिवार को घटना स्थल का दौरा किया था. रामफोसा ने कहा कि यह त्रासदी आंशिक रूप से ‘आपराधिक तत्वों’ के कारण हुई, जिन्होंने इमारत पर कब्जा कर लिया था और बेघर, गरीब लोगों (जिनमें से कुछ दक्षिण अफ्रीकी थे तो कुछ प्रवासी विदेशी नागरिक) को रहने की जगह किराए पर दे रहे थे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें