देश की खबरें | गुरुग्राम में भूमिगत मार्ग की शटरिंग गिरने से मजदूर की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में गुरुग्राम के धनवापुर गांव के पास एक निर्माणाधीन रेलवे भूमिगत मार्ग की बृहस्पतिवार को शटरिंग गिरने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गुरुग्राम, तीन अगस्त हरियाणा में गुरुग्राम के धनवापुर गांव के पास एक निर्माणाधीन रेलवे भूमिगत मार्ग की बृहस्पतिवार को शटरिंग गिरने से एक मजदूर की दबकर मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, भूमिगत मार्ग पर काम कर रहे तीन अन्य लोग इस घटना में घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के औरैया के रहने वाले गुड्डू के रूप में हुई है।

मृतक के भाई और उसके साथियों ने ठेकेदार और इंजीनियर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

पुलिस के मुताबिक, घटना शाम करीब चार बजे धनवापुर में रेलवे फाटक के पास हुई। भूमिगत मार्ग पर शटरिंग का काम पूरा हो चुका था और रेलवे ट्रैक के नीचे पत्थर की स्लैब रखने का इंतजार किया जा रहा था।

इसने कहा कि शटरिंग गिरने से चार मजदूर उसके नीचे दब गए और उनमें से तीन तो किसी तरह मलबे से बाहर निकल आए जबकि चौथा मजदूर निकलने में असमर्थ रहा।

पुलिस ने बताया कि दो घंटे की मशक्कत के बाद मजदूर को मलबे से बाहर निकाल लिया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Winner Prediction: इकाना स्टेडियम में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

वचनानंद स्वामी पर POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज: नाबालिग के यौन उत्पीड़न के आरोप में घिरे हरिहर मठ के पूर्व प्रमुख

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Ekana Stadium Pitch Report: इकाना स्टेडियम में आज चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज करेंगे रनों की बरसात या लखनऊ सुपरजायंट्स के गेंदबाज लाएंगे विकेटों का तूफान? महा मुकाबले से पहले जानें पिच रिपोर्ट