देश की खबरें | पर्यावरण संरक्षण के लिए रणनीति बनाकर करना होगा काम : मुख्यमंत्री साय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन पूरे विश्व के लिए विकराल समस्या है, जिससे निपटने के लिए ‘हमें रणनीति तय कर प्रकृति को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करना होगा।’ अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

रायपुर, पांच मार्च छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन पूरे विश्व के लिए विकराल समस्या है, जिससे निपटने के लिए ‘हमें रणनीति तय कर प्रकृति को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करना होगा।’ अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने आज राज्य की राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में दो दिवसीय ‘छत्तीसगढ़ जलवायु परिवर्तन सम्मेलन 2024' की शुरूआत की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साय ने कहा, ''जलवायु परिवर्तन पूरे विश्व के लिए विकराल समस्या है। जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों के कारण अनियमित वर्षा, लंबे समय तक सूखा, चक्रवाती वर्षा, वर्षा ऋतु के समय में परिवर्तन जैसी चुनौतियां पूरी दुनिया के साथ ही देश और प्रदेश के सामने भी हैं। इससे निपटने के लिए हमें रणनीति तय कर प्रकृति को बचाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करना होगा।''

मुख्यमंत्री ने कहा, ''हम प्रकृति के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और ज्यादा सुख-सुविधाओं की ओर बढ़ रहे है। फलस्वरूप असंतुलन की स्थिति बनती है, विसंगतियां आती हैं। जलवायु परिवर्तन की चुनौती के समाधान के उपायों के संबंध में 2015 में पेरिस समझौता किया गया था। उसमें 196 देश शामिल हैं और वे अपने पर्यावरण को बचाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। इस वैश्विक समस्या के समाधान के लिए हम सब मिलकर प्रयास करेंगे तो जरूर सफल होंगे।''

उन्होंने इस सम्मेलन के आयोजन के लिए प्रदेश के वन विभाग और ‘छत्तीसगढ़ स्टेट सेंटर फॉर क्लाइमेट चेंज’ के अधिकारियों-कर्मचारियों बधाई और कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में प्रदेश की भूमिका और भविष्य की कार्ययोजनाओं के लिए यह कार्यशाला मील का पत्थर साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश भर से इस सम्मेलन में पहुंचे विशेषज्ञों और पर्यावरणविदों द्वारा जलवायु परिवर्तन की वैश्विक चुनौतियों और इसके प्रतिकूल प्रभावों के बारे महत्वपूर्ण जानकारियां और अनुभव साझा किए जाएंगे तथा उनके विचार-विमर्श से निकले निष्कर्ष छत्तीसगढ़ और देश के लिए उपयोगी साबित होंगे।

अधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर राज्य के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, अधिकारी और देश भर से आए प्रतिनिधि मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट