देश की खबरें | उत्तराखंड में तीन नए मेडिकल कॉलेजों पर जल्द शुरू होगा काम : तीरथ सिंह रावत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सहित सभी बुनियादी सुविधाओं के सुदृढीकरण पर जोर दिया जा रहा है और जल्द ही तीन नए मेडिकल कॉलेजों पर काम शुरू हो जाएगा।

देहरादून, 26 मार्च उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सहित सभी बुनियादी सुविधाओं के सुदृढीकरण पर जोर दिया जा रहा है और जल्द ही तीन नए मेडिकल कॉलेजों पर काम शुरू हो जाएगा।

कोविड़- 19 से पीड़ित होने के कारण एकांतवास में रह रहे मुख्यमंत्री रावत ने संवाददाताओं से ऑनलाइन बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर सरकार का ध्यान है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में रूद्रपुर, हरिद्वार व पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने पर जल्द काम शुरू हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण वह आजकल एकांतवास में हैं लेकिन प्रदेश के कामकाज में कहीं अवरोध नहीं हैं।

सुदूर गांवों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए रावत ने कहा कि प्रदेश में 108 सेवा के लिए 138 नए वाहन दिए जा रहे हैं और जल्द ही 403 डॉक्टरों व 2600 नर्सों की भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर, असिसटेंट प्रोफेसर व एसोसिएट प्रोफेसरों की नियुक्ति भी शीघ्र हो जाएगी।

रावत ने कहा कि कोविड-19 को देखते हुए स्वास्थ्य इंतजामों को मजबूत किया गया है तथा जिला स्तर तक अस्पतालों में वेंटिलेटर, बिस्तर तथा आइसीयू तक की व्यवस्था की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रदेश से पलायन रोकने की दिशा में भी कई प्रयास किए जा रहे हैं और इसके लिए पर्यटन और तीर्थाटन पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि पलायन रोकने हेतु नई संभावनाएं तलाशने के लिए हर विभाग से फीडबैक लिया जा रहा है।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ मेले को भव्य, दिव्य और सुरक्षित बनाने के लिए उनकी सरकार प्रतिबद्ध है और संतों से लेकर श्रद्धालुओं तक की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि कोविड-19 को लेकर केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशानिर्देशों का अक्षरशः पालन करना जरूरी है।

पूर्ववर्ती त्रिवेंद्र सिंह सरकार द्वारा प्रदेश में घोषित किए गए नए गैरसैंण मंडल के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर हमारी सरकार जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय लेगी।

उन्होंने कहा कि जो जनमानस चाहेगा, वही होगा।

हाल में लोकनिर्माण विभाग के अभियंताओं के निलंबन के बारे में रावत ने कहा कि विकास योजनाओं में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

उन्होंने कहा कि गलत के लिए हमारी सरकार में कोई स्थान नहीं है और गड़बड़ी पर किसी को बख्शा नहीं जायेगा।

रावत ने कहा कि काम की गुणवत्ता और समयबद्धता के लिए जिलाधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है।

दीप्ति धीरज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी