जरुरी जानकारी | अन्य क्षेत्रों के लिये पीएलआई योजना पर काम जारी: गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि सरकार और क्षेत्रों के लिये उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना का विस्तार करने पर काम कर रही है।

नयी दिल्ली, 20 सितंबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि सरकार और क्षेत्रों के लिये उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना का विस्तार करने पर काम कर रही है।

सरकार ने अबतक रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन जैसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक सामान, कपड़ा, वाहन कलपुर्जा जैसे 14 क्षेत्रों के लिये पीएलआई योजना की घोषणा की है।

पीएलआई योजना का मकसद घरेलू विनिर्माण को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना, विनिर्माण के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ‘चैंपियन’ तैयार करना, निर्यात को गति देना तथा रोजगार सृजित करना है।

गोयल ने एक कार्यक्रम में कहा,‘‘हम 14 क्षेत्रों के लिये पीएलआई योजना लाएं हैं...हम अन्य क्षेत्रों के लिये कदम उठाने को इच्छुक हैं। हम पहले ही कुछ पीएलआई पर काम कर रहे हैं।’’

खिलौना, कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्नीचर तथा साइकिल जैसे क्षेत्रों के लिये पीएलआई योजना की मांग की गई है।

हाल में सऊदी अरब की यात्रा के बारे में मंत्री ने कहा कि वित्तीय प्रौद्योगिकी, शिक्षा, बुनियादी ढांचा, नवीकरणीय ऊर्जा, ई-कॉमर्स, ई-गेमिंग और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की काफी गुंजाइश है।

गोयल के अनुसार, सऊदी अरब चाहता है कि भारतीय शैक्षणिक संस्थान वहां परिसर स्थापित करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें