देश की खबरें | ‘के-फोन’ परियोजना पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है: मुख्यमंत्री विजयन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि गरीबों को नि:शुल्क और अन्य लोगों को किफायती दर पर अत्यधिक तेज गति वाली इंटरनेट सेवा मुहैया कराने की राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जन केंद्रित परियोजना ‘के-फोन’ पर काम ‘‘तेजी से आगे बढ़ रहा है।’’

तिरुवनंतपुरम, 18 जनवरी केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने मंगलवार को कहा कि गरीबों को नि:शुल्क और अन्य लोगों को किफायती दर पर अत्यधिक तेज गति वाली इंटरनेट सेवा मुहैया कराने की राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जन केंद्रित परियोजना ‘के-फोन’ पर काम ‘‘तेजी से आगे बढ़ रहा है।’’

विजयन ने कहा कि इस साल मई तक हर विधानसभा क्षेत्र में गरीबी रेखा के नीचे (बीपीएल) के 100 परिवारों को नि:शुल्क इंटरनेट कनेक्शन मुहैया कराया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘जमीन पर 2,600 किलोमीटर ऑप्टिकल तार बिछाने के काम में से 2,024 किलोमीटर तार बिछाने का काम पूरा हो गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘34,961 किलोमीटर एडीएस ओएफसी केबल बिछाने के काम में से 11,906 किलोमीटर का काम पूरा हो चुका है। कुल 375 पीओपी (प्वाइंट ऑफ प्रेजेंस) में से 114 का काम पूरा हो गया है। इसके अलावा एनओसी (नेटवर्क ऑपरेटिंग सेंटर) का काम पूरा हो गया है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना का लक्ष्य 20 लाख बीपीएल परिवारों को नि:शुल्क और शेष को सब्सिडी दर पर इंटरनेट सेवा मुहैया कराना है।

उन्होंने कहा कि 30,000 सरकारी कार्यालयों में से 3,019 को कनेक्टिविटी दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट