देश की खबरें | देश की एकता के लिए काम करें सभी धर्म के अनुयायी: राज्यपाल बागडे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सभी धर्म के अनुयायियों से आपसी सद्भाव बनाए रखते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए काम करने का आह्वान करते हुए शनिवार को कहा कि सर्वधर्म सद्भाव भारत की संस्कृति है।

जयपुर, 10 मई राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सभी धर्म के अनुयायियों से आपसी सद्भाव बनाए रखते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए काम करने का आह्वान करते हुए शनिवार को कहा कि सर्वधर्म सद्भाव भारत की संस्कृति है।

बागडे ने शनिवार को राजभवन में सर्वधर्म सद्भाव बैठक को संबोधित करते हुए यह बात कही।

बागडे ने कहा कि देश के लिए यह समय संवेदनशील है। उन्होंने भारतीय सेना के शौर्य प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि सेना पाकिस्तान के नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाए बिना ही बहुत संयमित ढंग से कार्रवाई कर रही है।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार उन्होंने सभी धर्म के अनुयायियों को सद्भाव बनाए रखते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने सर्वधर्म सद्भाव के साथ विकास की भारतीय नीति को सर्वोपरि रखते हुए "राष्ट्र प्रथम" की सोच से काम करने की जरूरत बताई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार इस समय हर क्षेत्र में सक्रिय होकर कार्य कर रही है। उन्होंने सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों से सावधान रहने, सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें प्रसारित करने की घटनाओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सद्भाव और मेलजोल में कमी नहीं आए, इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

इससे पहले, विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधियों ने सर्वधर्म सद्भाव की भारतीय संस्कृति की चर्चा करते हुए कहा कि संवेदनशीलता के इस समय में वह अपने स्तर पर सभी तरह से सहयोग देने के लिए तत्पर हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\