परिवार से दूर नौ सप्ताह इंग्लैंड टीम के साथ बिताने को तैयार हैं वुड

इस योजना पर अभी चर्चा चल रही है क्योंकि इंग्लैंड को जुलाई से दो महीने से अधिक समय तक छह टेस्ट, छह एकदिवसीय मैच और छह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं। वह वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ तीन – तीन टेस्ट मैचों की दो श्रृंखलाएं खेलेगा।

गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार खिलाड़ियों को ‘पृथकवास’ में रखने की योजना है ताकि उनका कोविड-19 से संक्रमित होने का खतरा कम हो सके। इस दौरान हर दिन उनकी जांच की जाएगी।

इस योजना पर अभी चर्चा चल रही है क्योंकि इंग्लैंड को जुलाई से दो महीने से अधिक समय तक छह टेस्ट, छह एकदिवसीय मैच और छह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने हैं। वह वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के खिलाफ तीन – तीन टेस्ट मैचों की दो श्रृंखलाएं खेलेगा।

महामारी के कारण इंग्लिश क्रिकेट का सत्र एक जुलाई से पहले शुरू नहीं हो पाएगा। वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला जून में शुरू होनी थी लेकिन उसे पहले ही आगे खिसका दिया गया है।

इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की प्राथमिकता पुरुष अंतरराष्ट्रीय मैचों का आयोजन करना है क्योंकि अनुमानों के अनुसार अगर पूरा सत्र खराब होता है तो उसे 38 करोड़ पाउंड का नुकसान होगा।

आम घरेलू सत्र में इंग्लैंड के खिलाड़ी अपने परिवारों के साथ रह सकते हैं लेकिन वुड ने कहा कि जो प्रस्ताव है वह किसी विदेश दौरे के कार्यक्रम से भिन्न नहीं है।

उन्होंने गुरुवार को कान्फ्रेंस कॉल के जरिये पत्रकारों से कहा, ‘‘मैं ऐसा करने के लिये तैयार हूं। लंबे समय तक विदेश दौरों पर रहने के कारण आपको इसकी आदत पड़ जाती है। ’’

वुड ने कहा, ‘‘यह मुश्किल होगा लेकिन जब तक पूरा वातावरण सुरक्षित है, मेरा परिवार सुरक्षित है और वहां रहने वाला हर व्यक्ति सुरक्षित है तो मैं ऐसा करना पसंद करूंगा।’’

लॉकडाउन में वुड अभी अपनी पत्नी और बेटे के साथ में रह रहे हैं।

एएफपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी