IND vs SA Test Series 2021-22: पहले मुकाबले में मिली हार के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर ने दूसरे टेस्ट को लेकर दिया बड़ा बयान, कहीं यह बात

भारतीय टीम ने पहली बार सेंचुरियन में जीत दर्ज की है जबकि इस मैदान में 26 मैचों में दक्षिण अफ्रीका की यह सिर्फ दूसरी हार है. एल्गर ने कहा कि उनकी टीम को मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के खिलाफ सावधान रहना होगा जिन्होंने इस मैच में आपस में 13 विकेट साझा किये.

डीन एल्गर (Photo Credits: Twitter/BCCI)

सेंचुरियन: बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण दक्षिण अफ्रीका (South Africa) को उसके गढ़ में भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शिकस्त झेलनी पड़ी लेकिन कप्तान डीन एल्गर (Dean Elgar) ने कहा कि उनकी टीम जोहानिसबर्ग (Johannesburg) में खेले जाने वाले दूसरे मैच में मैदान में उतरेगी तो उसका आत्मविश्वास कम नहीं होगा. मोहम्मद शमी (Mohammed Shami), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) सहित भारतीय तेज आक्रमण ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिससे दक्षिण अफ्रीका की टीम दोनों पारियों में 197 और 191 रन पर आउट हो गयी. भारत ने पहला टेस्ट 113 रन से अपने नाम किया. IND vs SA 1st Test: सेंचुरियन में भारतीय टीम की ऐतिहासिक जीत पर क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों ने दी बधाई

मैच के बाद एल्गर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि जोहानिसबर्ग में जाने से किसी तरह से हमारा आत्मविश्वास कम होने वाला है. एक मैच हारना कभी अच्छा नहीं होता, खासकर जब हम जानते हैं कि हमने कहां गलती की है. मैच के दौरान उन गलतियों को सुधारना मुश्किल है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि वांडरर्स (जोहानिसबर्ग) में दूसरे टेस्ट के लिए पहुंचने तक हमारे पास कुछ समय होगा. हमारे पास अपने प्रदर्शन की समीक्षा का समय होगा.’’

दक्षिण अफ्रीका के लिए यह पिछले छह महीने में पहला टेस्ट मैच  है। टीम ने एल्गर की कप्तानी में अभी तक सिर्फ छह मैच खेले है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिए दक्षिण अफ्रीका जाने से मना कर दिया था.

एल्गर ने टीम की नियमित कप्तानी मिलने के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला में 2-0 से जीत दर्ज की थी लेकिन भारत के हाथों पहले टेस्ट में उन्हें हार का सामना करना पड़ा.

एल्गर ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि इससे (हार) हमारा आत्मविश्वास डगमगायगा.  पिछले छह महीनों में हमने अपेक्षाकृत अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए हमें उस तरह की अच्छी ऊर्जा का उपयोग करना है जो हमारे पास है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘हाँ, हम निश्चित रूप से एक समूह के रूप में अपने खेल की समीक्षा करेंगे। हम निश्चित रूप से वापसी करेंगे. यह वही है जो मैं उम्मीद कर रहा हूं.’’

भारतीय टीम ने मैच के पहले दिन तीन विकेट पर 270 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी. राहुल ने इस दौरान शानदार शतकीय पारी खेली. उन्होंने कहा, ‘‘भारत ने पहली पारी में 300 से ज्यादा रन बनाये, टॉस जीतना भी उनके पक्ष में गया. यह रन हमें खेल के बाकी चारों दिन महंगे पड़े. पहले दिन अगर आप सिर्फ तीन ही विकेट लेते है तो जाहिर है कि यह आपको महंगा पड़ेगा.

भारतीय टीम ने पहली बार सेंचुरियन में जीत दर्ज की है जबकि इस मैदान में 26 मैचों में दक्षिण अफ्रीका की यह सिर्फ दूसरी हार है. एल्गर ने कहा कि उनकी टीम को मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह के खिलाफ सावधान रहना होगा जिन्होंने इस मैच में आपस में 13 विकेट साझा किये.

उन्होंने कहा, ‘‘शमी ने जाहिर तौर पर हमारे दायें हाथ के बल्लेबाजों को परेशान किया. बुमराह हमेशा ऊर्जा से भरे रहते हैं.  आपको दोनों के खिलाफ सतर्क रहना होगा। उनकी गेंदबाजी काफी संतुलित है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘सिराज भी उपयोगी गेंदबाज है लेकिन हमारी टीम को अनुभवी शमी और बुमराह से अधिक सतर्क रहने की जरूरत है.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 165 रनों का टारगेट, एडेन मार्करम ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर