देश की खबरें | राष्ट्रीय शिविर के लिए महिला सब जूनियर कोर ग्रुप का चयन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हॉकी इंडिया ने राउरकेला में 21 अगस्त से शुरू होने वाले राष्ट्रीय शिविर के लिए शुक्रवार को 40 सदस्यीय महिला सब जूनियर कोर ग्रुप गठित किया। यह शिविर पूर्व भारतीय कप्तान रानी रामपाल की देखरेख में आयोजित किया जाएगा।

नयी दिल्ली, 18 अगस्त हॉकी इंडिया ने राउरकेला में 21 अगस्त से शुरू होने वाले राष्ट्रीय शिविर के लिए शुक्रवार को 40 सदस्यीय महिला सब जूनियर कोर ग्रुप गठित किया। यह शिविर पूर्व भारतीय कप्तान रानी रामपाल की देखरेख में आयोजित किया जाएगा।

हॉकी इंडिया ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा कि खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय सब जूनियर चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

बिरसा मुंडा हॉकी स्टेडियम में लगाए जाने वाले इस शिविर के बाद भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय मैचों में खेलने के लिए यूरोप का दौरा करेगी।

शिविर के लिए तैयार किए गए इस कोर ग्रुप में गोलकीपरों में तारा शैलजा, होदाम पबित्रा देवी, तनुजा जबकि रक्षकों में मुस्कान, रजनी केरकेट्टा, पार्वती टोपनो, सुष्मिता डुंगडुंग, अमीषा एक्का, हरजीत कौर, कोमल पाल, भाव्या, तमन्ना, प्रियंका शामिल हैं।

मध्य पंक्ति में पुष्पा डांग, रोशनी आइंद, रितिका अहिरवार, लीशांगथेम नटाली चान, मुतुम प्रिया देवी, पूजा माझी, निशा दादेल, शरणजीत कौर, पूर्णिमा यादव, पूजा शामिल हैं।

अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ियों में तुलसी कुप्पा, स्वीटी डुंगडुंग, जमुना कुमारी, लक्ष्मी, काजल, कृष्णा शर्मा, गुनगुन कौर, डोली भोई, दीपिका बरवा, तनुजा टोप्पो, करुणा मिंज, बिनाती मिंज, मनीषा पटेल, वंदना पटेल, काजल, रविना और कीर्ति को कोर ग्रुप में जगह दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड