देश की खबरें | महिला आरक्षण विधेयक को आगामी लोकसभा चुनाव में लागू किया जाये: लांबा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता अलका लांबा ने सोमवार को मांग की कि संसद में पारित महिला आरक्षण विधेयक को लोकसभा के 2024 में होने वाले आम चुनाव में लागू किया जाए।

जयपुर, 25 सितंबर कांग्रेस नेता अलका लांबा ने सोमवार को मांग की कि संसद में पारित महिला आरक्षण विधेयक को लोकसभा के 2024 में होने वाले आम चुनाव में लागू किया जाए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल 2017 में महिला आरक्षण बिल को पारित कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिला था, लेकिन पांच साल बाद भी कुछ खास नहीं हुआ क्योंकि केंद्र ने शर्तें रखीं।

लांबा ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमारी मांग है कि हाल में जो महिला आरक्षण विधेयक संसद से पास हुआ है, उसे 2024 के लोकसभा चुनाव में लागू किया जाए। भाजपा सरकार ने जो भी बाधाएं डाली हैं कि पहले जनगणना होगी, फिर परिसीमन होगा और फिर आरक्षण दिया जाएगा, हम ये चाहते हैं शर्तें हटाई जाएं और कानून तुरंत लागू किया जाये।''

उन्होंने कहा कि राजस्थान ने राजग को 25 सांसद दिए, लेकिन किसी भी सांसद ने महिला आरक्षण विधेयक लाने की मांग नहीं की।

लांबा ने आरोप लगाया , ‘‘केंद्र की भाजपा सरकार ओबीसी विरोधी है। जनसंख्या के आधार पर आरक्षण दिया जाना चाहिए, लेकिन केंद्र ओबीसी, दलित और आदिवासियों को उनके अधिकारों से वंचित रखना चाहता है।’’

उन्होंने कहा "हम चाहते हैं कि जनगणना हो लेकिन जनगणना को महिला आरक्षण से जोड़ना अन्याय है।"

उन्होंने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण विधेयक का श्रेय लेना चाहती है, जो पूरी तरह से 'जुमला' है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट