देश की खबरें | महिला मुक्केबाजी विश्व चैम्पियनशिप: निकहत जरीन प्री क्वार्टरफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत की स्टार मुक्केबाज निकहत जरीन ने रविवार को यहां अल्जीरिया की बोआलम रोमायसा को हराकर महिला विश्व चैम्पियनशिप के प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

नयी दिल्ली, 19 मार्च भारत की स्टार मुक्केबाज निकहत जरीन ने रविवार को यहां अल्जीरिया की बोआलम रोमायसा को हराकर महिला विश्व चैम्पियनशिप के प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।

50 किग्रा स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा कर रही निकहत ने मौजूदा अफ्रीकी चैम्पियन को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज की।

दोनों मुक्केबाजों ने सतर्क शुरुआत करते हुए सुरक्षित दूरी बनाये रखी। पिछले चरण में स्वर्ण पदक जीतने वाली निकहत ने पहला अंक जुटाया। अल्जीरियाई मुक्केबाज को इसके बाद अंक मिला जिसके बाद दोनों मुक्केबाजों ने एक दूसरे को पछाड़ने का प्रयास किया।

निकहत ने जहां ‘कॉम्बिनेशन’ (सभी तरीकों के मुक्के) मुक्के जड़कर अंक जुटाये, वहीं रोमायसा ने भारतीय मुक्केबाज के ‘ओपन गार्ड’ (गार्ड नीचे करके खेलना) से फायदा उठाकर कई मुक्के जड़े।

पहला राउंड निकहत के पक्ष में रहा और दूसरे में भी उन्होंने रोमायसा को कोई मौका नहीं दिया जो आक्रामक होने की कोशिश कर रही थीं।

फिर दोनों आक्रामक होने के बाद एक दूसरे को जकड़े रहीं लेकिन अंत में केडी जाधव स्टेडियम में विजेता बनी निकहत।

निकहत ने मुकाबले के बाद कहा, ‘‘आज मेरी रणनीति दबदबा बनाने की थी क्योंकि रोमायसा शीर्ष वरीय मुक्केबाज थीं। वरीयता का फायदा होता है। मुझे भी वरीयता मिली। अगर मैं शीर्ष वरीय को हराती हूं तो इससे ‘जजों’ पर प्रभाव पड़ता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उसके मुकाबले देखे हैं। अगर आप उसके करीब से खेलो तो वह काफी हावी हो जाती है। इसलिये मेरा लक्ष्य दूर से ही मुक्के जड़ने का था, हालांकि ‘क्लिंचिंग’ (एक दूसरे को जकड़ना) हुई। ’’

दिन में एक अन्य मुकाबले में 2022 विश्व चैम्पियनशिप की कांस्य पदक विजेता मनीषा मौन (57 किग्रा) अपने अभियान की शुरूआत आस्ट्रेलिया की रहीमी टीना के खिलाफ करेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट