विदेश की खबरें | पुरुष साथी से अलग होने वाली महिलाओं की आर्थिक स्थिति खराब होने की अधिक संभावना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मेलबर्न, नौ जून (द कन्वरसेशन) जब किसी महिला और पुरुष का रिश्ता टूटता है तो पुरुष की तुलना में महिला की आर्थिक स्थिति खराब होने की आशंका काफी बढ़ जाती है, विशेष रूप से ऐसी परिस्थिति में जब उन्हें अपने बच्चों की परवरिश करनी होती है।

मेलबर्न, नौ जून (द कन्वरसेशन) जब किसी महिला और पुरुष का रिश्ता टूटता है तो पुरुष की तुलना में महिला की आर्थिक स्थिति खराब होने की आशंका काफी बढ़ जाती है, विशेष रूप से ऐसी परिस्थिति में जब उन्हें अपने बच्चों की परवरिश करनी होती है।

एक शोध में पता चला है कि जब एक महिला और पुरुष के बीच का रिश्ता टूटता है तो औसतन पुरुषों की आय में पांच प्रतिशत की कमी आती है जबकि इसकी तुलना में महिलाओं की आय में करीब 30 प्रतिशत तक की कमी आती है।

शोध में यह भी पाया गया है कि रिश्ता टूटने के बाद यदि महिला की आर्थिक स्थिति को कमजोर होने से कोई चीज बचाती है तो वह है उसकी स्थायी नौकरी और रिश्ते में आने से पहले की आय।

इसलिए ऐसी नीतियां बनाए जाने की जरुरत है, जिससे महिलाओं की आय को बढ़ाया जा सके।

इस शोध के लिए 947 महिलाओं और 807 पुरुषों की राय ली गयी, जो रिश्ता टूटने से पहले कानूनी रूप से शादी के बंधन में बंधे हुए थे। शोधकर्ताओं ने इनका रिश्ता टूटने के पांच वर्षों बाद तक इनकी आय पर नजर रखी और आंकड़े जुटाकर उनका अध्ययन किया।

शोधकर्ताओं ने तुलना के लिए रिश्ते में साथ रह रहे उन 5,496 महिलाओं और 5,369 पुरुषों की आय का भी विश्लेषण किया, जो रिश्ता टूटने की स्थिति का सामना करने वाले जोड़ों के समान थे।

शोध में पता चला है कि रिश्ता टूटने के पहले वर्ष में पुरुषों की तुलना में महिलाओं की आर्थिक स्थिति खराब होने की संभावना नौ से 22 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। जबकि पुरुषों की आर्थिक स्थिति खराब होने की आशंका नौ से 13 प्रतिशत तक बढ़ जाती है।

उन महिलाओं की आर्थिक स्थिति पर रिश्ता टूटने का सबसे कम असर पड़ता है, जिनके पास पहले से रोजगार है और जो बेहतर शिक्षित हैं। रिश्ता टूटने से बेरोजगार महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित होती हैं। इसके अलावा ऐसी महिलाएं जिनके बच्चे स्कूल जाते हैं, उनकी आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\