देश की खबरें | धर्मांतरण से पीड़ित महिलाओं की “घर वापसी होनी चाहिए : अपर्णा यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने शुक्रवार को कहा कि धर्मांतरण से पीड़ित महिलाओं की “घर वापसी” होनी चाहिए।

गोंडा (उप्र), 11 जुलाई उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने शुक्रवार को कहा कि धर्मांतरण से पीड़ित महिलाओं की “घर वापसी” होनी चाहिए।

एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंची अपर्णा यादव ने महिलाओं से जुड़े मामलों की जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से कहा,“धर्मांतरण से पीड़ित महिलाओं की घर वापसी होनी चाहिए। जो महिलाएं जबरन धर्मांतरण से खुश नहीं हैं, उन्हें अपने मूल धर्म में लौटने का पूरा अधिकार है।”

उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में हर व्यक्ति की इच्छा और आस्था का सम्मान होना चाहिए।

अपर्णा यादव ने कहा कि जबरन धर्मांतरण कराने वालों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाना सही कदम है तथा इससे समाज में स्पष्ट संदेश जाएगा कि जबरन धर्मांतरण जैसी गतिविधियां कतई बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।

कावड़ यात्रा पर विपक्षी दलों की टिप्पणियों पर भी उन्होंने विरोध जताते हुए कहा कि कावड़ यात्रा सनातन परंपरा का हिस्सा है और इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए।

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव के हालिया बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि धर्म को राजनीति में नहीं घसीटना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपने धर्म का पालन करने की स्वतंत्रता है और इसे लेकर अनावश्यक राजनीति करने से कोई लाभ नहीं मिलने वाला।

मुंबई में शुरू हुए विवाद पर अपर्णा यादव ने कहा कि हिंदी हमारे देश की आत्मा और गौरव है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट