देश की खबरें | व्यापारियों से ज़बरन वसूली के आरोप में महिला पुलिस उपनिरीक्षक और होमगार्ड गिरफ़्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कानपुर में व्यापारियों को बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उनसे कथित तौर पर रंगदारी वसूलने के आरोप में एक महिला पुलिस उपनिरीक्षक और एक होमगार्ड समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

कानपुर (उप्र), 25 जून कानपुर में व्यापारियों को बलात्कार के झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर उनसे कथित तौर पर रंगदारी वसूलने के आरोप में एक महिला पुलिस उपनिरीक्षक और एक होमगार्ड समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि इस मामले में उपनिरीक्षक भुवनेश्वरी देवी और होमगार्ड संजीव और उनके सहयोगी माता प्रसाद गुप्ता को शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया गया।

अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) आनंद प्रकाश तिवारी ने शनिवार को बताया कि दो व्यापारियों अमित सिंह और उपेंद्र सिंह ने आरोप लगाया था कि आरोपियों ने उनसे उनके गहने, मोबाइल फोन और 20 हज़ार रुपये नकद लिये हैं।

तिवारी ने कहा, ‘‘दोनों ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने उनसे 15 लाख रुपये की मांग की है और धमकी दी है कि अगर वे पैसे देने में विफल रहे तो उन्हें बलात्कार के झूठे मामले में फंसाया जाएगा। ’’

उन्होंने कहा कि इस मामले वरिष्ठ अधिकारियों से जांच कराने का आदेश दिया गया।

तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पता चला कि उपनिरीक्षक भुवनेश्वरी देवी ने महिलाओं समेत पांच अन्य की मदद से व्यापारियों के लिए महोपाश (हनीट्रैप) तैयार किया। इसमें वैश्यालय चलाने वाली एक महिला और दो यौनकर्मियों की उसने मदद ली।

उन्होंने कहा, ‘‘ व्यापारियों को बृहस्पतिवार रात को मोहपाश में फंसाया गया। उपनिरीक्षक ने होमगार्ड के साथ मिलकर उस स्थान पर छापा मारा जहां व्यापारी इन यौनकर्मियों के साथ थे। उपनिरीक्षक ने व्यापारियों से उनके आभूषण व नकदी ले ली एवं उनसे 15 लाख रूपये मांगे। ’’

तिवारी ने बताया कि शुक्रवार रात को देवी, संजीव और उनके सहयोगी माता प्रसाद गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया तथा टीम ने कारोबारियों के पास से लूटे गए जेवर और नकदी भी उनके पास से बरामद की है।

पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने अनैतिक देहव्यापार (रोकथाम) अधिनियम के तहत दोनों व्यापारियों को भी गिरफ्तार किया।

सं आनन्द

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट