देश की खबरें | ठाणे में एमएसआरटीसी की बस-कंटेनर की टक्कर में महिला यात्री, कंडक्टर घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शनिवार सुबह महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरअीसी) की एक बस ने कंटेनर को टक्कर मार दी,जिसमें एक महिला यात्री और बस का कंडक्टर घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ठाणे (महाराष्ट्र), आठ जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे शहर में शनिवार सुबह महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरअीसी) की एक बस ने कंटेनर को टक्कर मार दी,जिसमें एक महिला यात्री और बस का कंडक्टर घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बस ठाणे से मुंबई में बोरीवली जा रही थी, तभी मुंबई-नासिक राजमार्ग पर एक मॉल के सामने यह दुर्घटना हुई।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘एमएसआरटीसी की बस ने सुबह करीब छह बजे कंटेनर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में 41 वर्षीय एक महिला यात्री और कंडक्टर (38) घायल हो गए, जिन्हें कालवा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार हो रहा है।’’

ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने कहा कि दुर्घटना के वक्त बस में चार महिलाओं समेत नौ यात्री सवार थे।

सोशल मीडिया में सार्वजनिक हुए दुर्घटना के एक वीडियो में बस का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद कंटेनर का चालक फरार हो गया।

दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए राजमार्ग पर यातायात प्रभावित हो गया।

एमएसआरटीसी के ठाणे संभागीय नियंत्रक विलास राठौड़ ने कहा कि निगम के अधिकारी और कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे।

कपूरबावडी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा