देश की खबरें | यौन शोषण से बचने के लिए महिला पहली मंजिल से कूदी, होटल संचालक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के त्रिशूर जिले से एक होटल संचालक को गिरफ्तार किया गया जिस पर आरोप है कि उसने एक महिला कर्मचारी से दुष्कर्म करने की कोशिश की और खुद को बचाने के लिए वह पहली मंजिल से कूद गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोझीकोड (केरल), पांच फरवरी कर्नाटक के त्रिशूर जिले से एक होटल संचालक को गिरफ्तार किया गया जिस पर आरोप है कि उसने एक महिला कर्मचारी से दुष्कर्म करने की कोशिश की और खुद को बचाने के लिए वह पहली मंजिल से कूद गयी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान देवदास के रूप में हुई है। आरोपी देवदास को मुक्कम पुलिस ने मंगलवार रात एक बस यात्रा के दौरान कुन्नमकुलम से गिरफ्तार किया।

एक सूत्र ने कहा कि जांचकर्ताओं को आरोपी की गतिविधियों के बारे में सूचना मिली और पुलिस कर्मियों की एक टीम ने उसका पीछा किया और बीच रास्ते में बस रुकवाकर उसे पकड़ लिया।

आरोपी को बुधवार तड़के मुक्कम पुलिस थाने लाया गया।

पुलिस ने बताया कि देवदास शनिवार रात महिला कर्मचारी के कमरे में घुस गया था।

पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान मौजूद आरोपी के दो साथी रियाज और सुरेश फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।

महिला ने पुलिस को बताया कि यौन शोषण के प्रयास से बचने के लिए उसने पहली मंजिल से कूदने का फैसला किया। इस दौरान उसे गंभीर चोटें आईं।

कन्नूर के पय्यनूर की रहने वाली महिला कुछ महीने पहले ही देवदास के होटल में काम करने आई थी।

महिला ने यह बयान दिया कि जब वह अपने कमरे में फोन पर वीडियो गेम देख रही थी, तब तीनों आरोपी उसके कमरे में घुस आए और उसे अपने बचाव के लिए कूदने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं दिखा।

पड़ोसियों और स्थानीय लोगों ने महिला की चीखें सुनी और तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया।

देवदास को महिला के परिवार द्वारा वीडियो जारी करने के बाद गिरफ्तार किया गया। वीडियो में आरोपियों द्वारा किए गए शोषण के प्रयास और महिला के कूदने की घटना दिखाई दे रही थी।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। होटल मालिक की गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी। महिला का इलाज अभी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। वह गंभीर रूप से घायल हुई है लेकिन उसकी स्थिति अब स्थिर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट