देश की खबरें | तमिलनाडु में द्रमुक शासन में महिलाएं और लड़कियां ‘असुरक्षित’: पलानीस्वामी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) महासचिव के. पलानीस्वामी ने तमिलनाडु में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त की, साथ ही दावा किया कि राज्य में बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं।

नागपट्टिनम (तमिलनाडु), 20 जुलाई अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) महासचिव के. पलानीस्वामी ने तमिलनाडु में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चिंता व्यक्त की, साथ ही दावा किया कि राज्य में बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं।

अन्नाद्रमुक महासचिव ने आरोप लगाया कि अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। उन्होंने लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में कथित रूप से विफल रहने के लिए सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की आलोचना की।

‘लोगों की रक्षा और तमिलनाडु को मुक्ति’ राज्यव्यापी अभियान के तहत यहां शनिवार को एक रैली में पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘गुम्मडीपूंडी में 10 साल की लड़की के साथ कथित रूप से दुष्कर्म करने वाले अपराधी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका। द्रमुक शासनकाल में लड़कियां, महिलाएं और बुजुर्ग सुरक्षित नहीं है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल पूछा, ‘‘क्या आप ऐसी सरकार को आगे भी सत्ता में लाना चाहेंगे?’’ इस बीच भीड़ ने जवाब दिया - ‘नहीं’।

पलानीस्वामी ने कहा कि लोगों का वर्तमान द्रमुक शासन से सभी मोर्चों पर ‘मोहभंग’ हो चुका हैं और इस बार द्रमुक के खिलाफ ‘लोग एक और सत्याग्रह के लिए तैयार हैं। ताकि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में मताधिकार के बल पर उस पार्टी को सत्ता से बाहर किया जा सके।’’

इससे पहले पलानीस्वामी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ वेलंकन्नी चर्च के नाम से मशहूर ‘बेसिलिका ऑफ आवर लेडी ऑफ हेल्थ’ का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रार्थना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 5th T20I Match Toss Winner Prediction: बेंगलुरु में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Team India T20I Stats at M Chinnaswamy Stadium: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का टी20 रिकॉर्ड, यहां किसने बनाए सबसे ज्यादा रन और किसके नाम हैं सर्वाधिक विकेट

Bhuvneshwar Kumar T20 Stats at M Chinnaswamy Stadium: चिन्नास्वामी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें अनुभवी तेज गेंदबाज के आंकड़े