देश की खबरें | अरहर के खेत से युवती का शव बरामद, पति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले की शहर कोतवाली की पुलिस ने पाराओझी गांव में अरहर के खेत से रविवार की दोपहर एक युवती का शव बरामद किया है और इस सिलसिले में पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है । पति से दहेज संबंधी विवाद के चलते युवती पिछले एक माहीने से अपने मायके में रह रही थी और दो फरवरी से लापता थी।

हमीरपुर (उप्र), सात फरवरी उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले की शहर कोतवाली की पुलिस ने पाराओझी गांव में अरहर के खेत से रविवार की दोपहर एक युवती का शव बरामद किया है और इस सिलसिले में पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है । पति से दहेज संबंधी विवाद के चलते युवती पिछले एक माहीने से अपने मायके में रह रही थी और दो फरवरी से लापता थी।

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के पाराओझी गांव में अरहर के खेत से पति अमित कुमार की निशानदेही पर उसकी पत्नी कंचन (23) का आज दोपहर करीब एक बजे शव बरामद किया गया और वह पिता के घर से दो फरवरी से लापता थी और परिजनों ने कोतवाली में तीन फरवरी को उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।

एसपी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच दहेज संबंधी मामले को लेकर विवाद चल रहा था, इसलिए कंचन पिछले एक माह से अपने मायके पाराओझी गांव में रह रही थी।

गिरफ्तार उसके पति अमित के हवाले से उन्होंने बताया कि दो फरवरी को अमित ने अपनी पत्नी कंचन को पैसा देने के बहाने घटनास्थल बुलाया था और अरहर के खेत में शारीरिक संबंध बनाने के दौरान दोनों के बीच विवाद होने पर अमित ने उसी के दुपट्टे से गला कसकर कंचन की हत्या कर दी और वारदात को अंजाम देने के बाद अमित कानपुर देहात जिला स्थित अपने गांव नसीरपुर चला गया था।

सिंह ने बताया कि कंचन के मायके पक्ष के लोगों ने उसके लापता होने की गुमशुदगी तीन फरवरी को दर्ज करवाई थी और शनिवार को परिजनों ने उसके पति पर शक जाहिर किया, जिसके आधार पर रविवार को उसे पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने कंचन की हत्या करना स्वीकार किया और उसी की निशानदेही पर आज शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि आगे जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी