Bengaluru Shocker: बेंगलुरु में महिला का शव सूटकेस में मिला, पति गिरफ्तार

कर्नाटक के बेंगलुरु में बृहस्पतिवार को 32 वर्षीय एक महिला का शव एक सूटकेस में मिला. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताा कि महिला की पहचान गौरी खेडेकर के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र की रहने वाली थी.

बेंगलुरु, 27 मार्च : कर्नाटक के बेंगलुरु में बृहस्पतिवार को 32 वर्षीय एक महिला का शव एक सूटकेस में मिला. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताा कि महिला की पहचान गौरी खेडेकर के रूप में हुई है, जो महाराष्ट्र की रहने वाली थी. पुलिस ने बताया कि महिला का पति राकेश राजेंद्र खेडेकर अपराध के बाद पुणे भाग गया.

इसने बताया कि हत्या के सिलसिले में आरोपी को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने बताया कि शाम करीब साढ़े पांच बजे मकान मालिक ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को इस संबंध में सूचना दी. पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने बताया कि महिला और उसका पति पिछले महीने बेंगलुरु आये थे और हुलीमायु पुलिस थाना क्षेत्र अंतर्गत डोड्डाकम्मानहल्ली गांव में एक फ्लैट में रह रहे थे. यह भी पढ़ें : बुलंदशहर में पारिवारिक समारोह में वीडियो रिकॉर्डिंग को लेकर विवाद, पांच हिरासत में

उन्होंने बताया कि महिला का शव सूटकेस में मिला है. उन्होंने बताया कि महिला के शरीर पर चाकू के निशान मिले हैं. उन्होंने कहा, "आरोपी को पुणे में हिरासत में लिया गया है और उसे बेंगलुरु लाया जा रहा है. उससे पूछताछ के बाद हत्या का मकसद पता चलेगा."

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru-Mumbai Vande Bharat Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का तोहफा, बेंगलुरु-मुंबई के बीच नई सेमी-हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन चलाने की दी मंजूरी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड