देश की खबरें | दक्षिण दिल्ली के फ्लैट में महिला का शव मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन इलाके के एक अपार्टमेंट में 30 वर्षीय एक महिला का शव मिला है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर दक्षिण दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन इलाके के एक अपार्टमेंट में 30 वर्षीय एक महिला का शव मिला है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे मालवीय नगर थाने में पीसीआर को एक फोन कॉल के जरिए जानकारी दी गई कि महिला के फ्लैट से दुर्गंध आ रही है।’’

पुलिस ने बताया कि एक पुलिसकर्मी को घटनास्थल पर तत्काल भेजा गया और अंदर से बंद अपार्टमेंट को उसके मालिक एवं पड़ोसियों की मौजूदगी में खोला गया।

अधिकारी ने बताया कि फ्लैट में मृत पाई गई महिला की पहचान सानिया राय के रूप में की गई है।

उन्होंने बताया कि शव सड़ चुका था इसलिए उस पर किसी बाहरी चोट के निशान नजर नहीं आए।

अधिकारी ने बताया कि अपराध जांच दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस ने बताया कि आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड